देहरादून

LPG Crisis: शादी के कार्ड से भी मिलेगा कनेक्शन, जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

LPG Crisis: शादी-विवाह समारोह में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य पूर्ति विभाग जल्द ही ऐसे परिवारों को शादी के कार्ड दिखाकर गैस कनेक्शन देने की योजना पर काम कर रहा है।

2 min read
Apr 02, 2026
एलपीजी संकट के बीच अल्मोड़ा के व्यवसायियों ने डीएम को ज्ञापन दिया

LPG Crisis: ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण देश में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है। रसोई सिलेंडर पाने के लिए गैस डिलीवरी करने वाले वाहनों के सामने लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रसोई सिलेंडर पाने के लिए लोग सभी कामकाज छोड़कर तड़के से ही लाइनों में लग रहे हैं। मध्य-पूर्व की जंग का सीधा असर अब लोगों की रसोई पर गहराने लगा है। गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण कई रेस्टोरेंट और ढाबे बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर शादी के सीजन पर भी एलपीजी का साफ असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए पूर्ति विभाग दो-तीन दिन के भीतर शादी-ब्याह वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रसोई गैस देने जा रहा है। नैनीताल के जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन के मुताबिक जिन परिवारों में विवाह समारोह है, उन्हें अपने क्षेत्र के पूर्ति कार्यालय में शादी का निमंत्रण पत्र जमा करना होगा। उसके साथ एक प्रार्थना पत्र देना होगा, जिसके आधार पर तुरंत अस्थाई कनेक्शन मंजूर होगा।

जमा करनी होगी सिक्योरिटी मनी

शादी-विवाह समारोह के लिए अस्थाई गैस कनेक्शन लेने वालों को सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। ताकि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके। शादी संपन्न होने के बाद खाली सिलेंडर जमा करते ही संबंधित लोगों को सिक्योरिटी मनी वापस मिल जाएगी। इस व्यवस्था से शादी वाले घरों में अव्यवस्था नहीं हो सकेगी। साथ ही लोगों को अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

केटरिंग व्यवसायी नाराज  

एलपीजी संकट के कारण शादी-विवाह आदि समारोह काफी प्रभावित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए कल अल्मोड़ा के केटरिंग व्यवसायियों ने  डीएम अंशुल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने एक शादी और अन्य समारोहों के लिए उन्होंने आठ से दस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर डीएम ने दो सिलेंडर ही दिए जाने पर समर्थता जताई। इससे नाराज केटिरिंग संचालकों ने बुकिंग का एडवांस वापस करने का ऐलान कर दिया। केटरिंग व्यवसायियों को पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने डीएम से गैस की नियमित व पर्याप्त आपूर्ति सुचारू करने, केटरिंग व्यवसायियों को प्राथमिकता देने की मांग की। व्यवसायियों ने बताया कि डीएम की ओर से एक समारोह के लिए दो सिलेंडर देने का आश्वासन दिया गया है।

होटल-ढाबों में खाने के दाम बढ़े

कॉमर्शियल सिलेंडर के साथ होटल ढाबों में खाना भी महंगा हो गया है। ठेला व्यवसायियों के मुताबिक 50 रुपये वाली थाली अब 70 रुपये की कर दी है। भोजनालय के नीरज भट्ट ने बताया कि 80 रुपये वाली थाली 100 रुपये की की है। इधर, गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद जलौनी लकड़ी के कारोबार में इजाफा हुआ है। नयागांव स्थित जलौनी लकड़ी टॉल संचालक सौरव गुप्ता ने बताया कि पहले फैक्ट्री के बॉयलरों में जलौनी लकड़ी जाती थी। अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक भी लकड़ी खरीदकर ले जा रहे हैं।

Updated on:
02 Apr 2026 11:12 am
Published on:
02 Apr 2026 10:39 am
Also Read
View All
पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे गांव, चमोली में वैन खाई में गिरने से एक ही परिवार के 3 की मौत

ट्रेन से बच्चे का शव गिरने पर बवाल: दंपति ने कहा- झटका लगने से गिर गया, यात्रियों ने दंपति पर लगाया शव को फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

‘अस्पताल को बम से उड़ाना है’, ATS पूछताछ में खुला वॉयस मैसेज का राज, पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार

जिस दिन हुआ जन्म उसी दिन गई जान: खाने के बाद कूलर चलाने गया था राकेश, बटन दबाते ही स्विच बोर्ड से चिपका

बकरीद पर जमकर कटा बवाल! सिपाही की नाक की हड्डी टूटी, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, रुड़की में जमकर चले लाठी-डंडे