30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे गांव, चमोली में वैन खाई में गिरने से एक ही परिवार के 3 की मौत

Chamoli Van Accident: उत्तराखंड के चमोली में एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है। देहरादून से पार्थिव शरीर लेकर लौट रही वैन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके 18 साल के बेटे की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

2 min read
Google source verification
Uttarakhand Chamoli road accident, Lwani accident, Uttarakhand news

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुआ दर्दनाक हादसा (Photo: Patrika)

UttarakhandChamoli Accident News: उत्तराखंड के चमोली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। देहरादून से एक परिजन का पार्थिव शरीर लेकर गांव लौट रही ईको वैन ल्वाणी क्षेत्र के पास 400 से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

अंतिम यात्रा के बीच मातम में बदली घर वापसी

ग्राम बांक लोहाजंग के रहने वाले बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य भजन सिंह का पार्थिव शरीर देहरादून से लेकर गांव लौट रहे थे। वाहन में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जानी थी, घर लौटते समय हुए रास्ते में ईको कार खाई में गिर गई।

हादसे में पति-पत्नी और बेटे की गई जान

इस हादसे में 52 वर्षीय बलबीर सिंह, उनकी 48 वर्षीय पत्नी शांति देवी और 18 वर्षीय बेटे आंशु बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय कविता देवी, 8 वर्षीय मयंक सिंह और 18 वर्षीय रोशनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और बचाव टीम ने भारी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि, लंबी यात्रा होने के कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई होगी। इसी वजह से ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से ग्राम बांक, लोहाजंग और आसपास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक परिवार पहले ही एक सदस्य के निधन के गम से उबर नहीं पाया था। इसी बीच घर लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे ने उनकी खुशियां पूरी तरह छीन लीं। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग