IPS Promotions: जल्द ही पुलिस महकमे में टॉप स्तर पर बड़े फेरबदल हो सकते हैं। सोमवार को शासन में आयोजित डीपीसी की बैठक में नौ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को हरी झंडी दे दी गई है। अभिनव कुमार अब पुलिस महानिदेशक स्तर पर पदोन्नत होंगे। वहीं, आईपीएस आईजी सदानंद भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकते हैं।
IPS Promotions:शासन में हुई डीपीसी में नौ आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को हरी झंडी मिल गई है। शासन ने अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति दी है। वरिष्ठ आईपीएस निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही शासन में विशेष सचिव (गृह) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। शासन ने प्रह्लाद मीणा और यशवंत चौहान को डीआईजी जबकि तृप्ति भट्ट व आरसी राजगुरु को एसपी से एसएसपी पद पर प्रमोट किया है। समिति ने बरजिंदर सिंह और पी रेणुका को आईजी व प्रीति प्रियदर्शिनी को डीआईजी पद पर परफॉर्मा प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा 2022 बैच की निशा यादव और जितेंद्र चौधरी को 1 जनवरी 2026 को एसपी रैंक का स्केल मिल जाएगा। ये प्रक्रिया पूरी होते ही उत्तराखंड पुलिस महकमे में रिक्त पदों पर नियुक्तियों का रास्ता साफ हो जाएगा। इस डीपीसी के साथ ही उत्तराखंड पुलिस में टॉप लेबल पर जल्द ही बड़े फेरबदल होने की संभावना भी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रमोशन पाए अफसरों को जल्द ही आईजी, डीआईजी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर आसीन किया जा सकता है।
उत्तराखंड में आईपीएस आईजी सदानंद दाते को सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सीबीआई से प्रतिनियुक्ति से लौटे दाते ने कल कैडर ज्वाइन कर लिया है। दाते उत्तराखंड में काफी चर्चित आईपीएस रहे थे। वह राज्य के बड़े जिलों में एसएसपी पद पर सेवाएं दे चुके हैं। 2007 बैच के आईपीएस दाते अक्तूबर 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वह करीब सात साल तक सीबीआई में रहे। उत्तराखंड में चर्चित एनएच-74 घोटाले की जांच भी उन्होंने यूएस नगर में एसएसपी रहते हुए की थी। अब सरकार दाते को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।