देहरादून

पीएम मोदी का दौरा : देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की रूट बदलेगा, डायवर्जन प्लान तैयार

PM Modi's Visit : पीएम नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को देखते हुए शासन स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने देहरादून से रुड़की, सहारनपुर, दिल्ली आदि आने-जाने वाले सड़कों का यातायात भी डायवर्ट करने की तैयारी की है। पीएम के कार्यक्रम के दिन रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

2 min read
Apr 10, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां शासन युद्ध स्तर पर कर रहा है। फोटो सोर्स सूचना विभाग

PM Modi's Visit : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं। पीएम यहां पर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अलावा रैली भी करेंगी। पीएम मोदी दौरे के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शहर में जाम की स्थिति से बचने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों में बदलाव किया है। एसपी यातयात लोकजीत सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि वह इस रूट प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा की रूपरेखा तैयार करें।

पीएम करेंगे 12 किमी का रोड शो

पीएम मोदी के गढ़ी कैंट में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए  भाजपा संगठन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तैयारी और समन्वय के विषय में बताया। प्रधानमंत्री मोदी दून दौरे में क्लेमनटाउन से गढ़ी कैंट महिंद्रा ग्राउंड तक 12 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। उनके स्वागत के लिए जगह जगह मानव शृंखलाएं बनाई जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मुताबिक दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद पीएम आशारोड़ी स्थित डाट काली मंदिर में पूर्जा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से क्लेमनटाउन, आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, कमला पैलेस, जीएमएस रोड, बल्लुपुर, बल्लीवाला होते हुए गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेगा।

गढ़ीकैंट तक 13 जोन बने

पीएम मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और 14 अप्रैल को सहारनपुर  में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज दी हैं। पीएम के दौरे के लिए आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के रूट को 13 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। डीएम सविन बंसल ने नोडल अधिकारियों की अहम बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड पर पंडाल, पेयजल, पार्किंग, जलपान और मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पीएम के सम्मान में पूरे रूट पर हजारों लोगों के जुटने की संभावना है, ऐसे में यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग व सुरक्षा में कोई चूक न हो और कानून-व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए।

Updated on:
10 Apr 2026 08:03 am
Published on:
10 Apr 2026 07:45 am
Also Read
View All