देहरादून

आज से 17 फरवरी तक बिजली कटौती : हजारों लोग होंगे प्रभावित, जानें शेड्यूल

Power Cut : हजारों बिजली उपभोक्ताओं को आज 17 फरवरी तक पावर कट की समस्या से जूझना होगा। भारी ठंड के बीच बिजली कटौती से लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऊर्जा निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है।

2 min read
Feb 09, 2026
देहरादून के विभिन्न इलाकों में आज से बिजली कटौती रहेगी

Power Cut : आज से बिजली की आंख मिचौली के लिए तैयार रहें। दरअसल, ऊर्जा निगम की ओर से आज से देहरादून के विभिन्न इलाकों में लाइनों की तकनीकी मरम्मत और एबी केबल बदलने जैसे कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं। ऊर्जा यूपीसीएल आज से बसंत विहार, भंडारीबाग, निरंजनपुर, कौलागढ़ और अनारवाला क्षेत्र में लाइन मरम्मत का कार्य शुरू करने जा रहा है। शटडाउन शेड्यूल के अनुसार नौ फरवरी से 14 फरवरी के बीच सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक बसंत विहार, इंदिरानगर, ऊर्जा भवन कांवली रोड, वैभव विहार, भंडारीबाग, पटेलनगर में बिजली शटडाउन रहेगा। नौ से 11 और 14 फरवरी को भंडारीबाग, मातावाला बाग, 12 से 13 फरवरी और 16 और 17 फरवरी को निरंजनपुर, पटेलनगर, 10 एवं 12 फरवरी को कौलागढ़, विजय पार्क क्षेत्र में शट डाउन रहेगा। वहीं आरडीएसएस योजना के तहत 132 और 33 केवी पुरुकुल बिजलीघर से जुड़े अनारवाला, गुनियाल गांव, घट्टोवाली, बिष्ट गांव, जमनीवाला, चौरा, कंटीयाना, बड़ी भितल्ली, छोटी भितल्ली, कसिगा स्कूल, किमाड़ी, नौ बीघा, गंगोल पंडितवाड़ी और रिखोली आदि इलाकों में नौ से 14 फरवरी तक सुबह साढ़े नौ से सायं साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

ठंड के बीच बिजली कटौती

ऊर्जा निगम ने आज से देहरादून के विभिन्न इलाकों में लाइन मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इन दिनों देहरादून में भीषण ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर और गीजर का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। बिजली कटौती होने पर लोग इन उपकरणों का भी प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इससे लोगों को ठंड के दौरान  तमाम परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। बता दें कि आज से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी हुआ है। इससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Updated on:
09 Feb 2026 07:45 am
Published on:
09 Feb 2026 07:44 am
Also Read
View All

अगली खबर