देहरादून

11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 17 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें उत्तराखंड में आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Prediction : मौसम अलग ही खेल दिखा रहा है। आईएमडी ने आज भी उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए हैं। लगातार हो रही बारिश से राज्य में तापमान काफी कम हो गया है।
2 min read
Apr 09, 2026
Rain alert has been issued in 11 districts of Uttarakhand and snowfall in the mountains today
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है

Weather Prediction : प्री-मानसून कहर बनकर टूट रहा है। राज्य में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। बेमौसमी बारिश से फसलें भी तबाह हुई हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक जारी रही बारिश से प्रदेश में तापमान सामान्य से 17 डिग्री तक लुढ़क गया। कल पूरे राज्य में दिन भर बारिश का दौर चला था। केदारनाथ-बदरीनाथ समेत विभिन्न पहाड़ी जिलों में चोटियों पर बर्फबारी से कई जगह तापमान शून्य तक पहुंच गया। आईएमडी के मुताबिक, टिहरी के तापमान में 17,मुक्तेश्वर में 15, पंतनगर में 14 और देहरादून में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें और बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कटाई को तैयार गेहूं की फसल व पहाड़ों में फलों के बौर झड़ने से नुकसान हुआ है। सरकार ने प्रशासन और कृषि विभाग से सभी जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी राज्य में यूएस नगर और हरिद्वार छोड़ अन्य सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य में 3000 मीटर ऊंचाई तक वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के पर्वतीय जिलों में आज आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी पूर्वानुमान है।

बर्फ से ढके चारधाम

उत्तराखंड में अप्रैल में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है।गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण रवांई घाटी क्षेत्र में किसानों की खड़ी फसल और बागानों को काफी नुकसान पहुंचा है। यमुनोत्री क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि से बर्फबारी जारी है। यमुनाघाटी के निचले इलाकों में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य लिंक सड़कों पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बनी है। हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य का मलबा पसरा होने से पालीगाड़ और जानकीचट्टी के बीच दलदल से वाहनों की आवाजाही मुश्किल बनी है। राज्य के चार धाम बर्फ से ढके हुए हैं। बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी ब्रेक लग गया है।

14 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 अप्रैल तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दरमियान राज्य में 38 सौ मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होती रहेगी। बारिश-बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक 14 अप्रैल से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी की भी संभावना है।

Updated on:
09 Apr 2026 02:20 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:19 pm
Also Read
View All
कारगिल विजय दिवस: उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दिया बलिदान, देवभूमि के वीरों ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार