देहरादून

‘राजा नटवरलाल’ ने क्रिकेट लीग के नाम पर बड़े क्रिकेटरों की बोली लगवाकर ऐंठ लिए करोड़ों रुपये

Cricket Fraud Case : साल 2014 में आई हिंदी फिल्म राजा नटवरलाल की तर्ज पर ही एक महाशातिर ने रातोंरात फर्जी क्रिकेट लीग गढ़ ली। उसने फर्जी क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, इरफान पठान जैसे तमाम पूर्व क्रिकेटरों की बोली लगवाकर नेताओं और उद्योगपतियों से करोड़ों की ठगी कर ली। घटना का खुलासा होने से हर कोई हैरत में पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटरों को भी उसने झांसे में लिया था।
2 min read
Feb 07, 2026
Accused arrested for fraud in the name of fake cricket league in Haldwani
क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Cricket Fraud Case : आईपीएल की तर्ज पर ही बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के नाम पर एक राजा नटवरलाल के कारमानों से हर कोई हैरान है। ये मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर का है। यहां पर गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) कराने के नाम पर पूर्व विधायक सहित तमाम लोगों से करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुवार रात ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी के आरोप में नोएडा के सेक्टर -162 निवासी विकास ढाका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि तीन फरवरी से गौलापार स्टेडियम में लीग प्रस्तावित थी। पहले ही दिन अलग-अलग कारण बता मैच रद कर दिया गया। इसे लेकर दर्शकों ने स्टेडियम में खूब हंगामा काटा था। हेमंत शर्मा निवासी शहीदी पार्क लालसिंह कॉलोनी झज्जर हरियाणा और पूर्व विधायक नारायण पाल निवासी अंबिका विहार हल्द्वानी ने एसएसपी नैनीताल से मुलाकात कर लीग में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। हेमंत शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूपी वॉरियर्स की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। मैच रद करने के बाद पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।

रातोंरात खड़ी कर दी थी छह टीमें

क्रिकेट लीग के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ने रातोंरात छह टीमें खड़ी कर दी थी। हर टीम आयोजकों ने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, हरभजन सिंह सहित अन्य स्टार खिलाड़ियों के भी लीग से जुड़ने की बात कही थी। प्रवीण कुमार, इरफान पठान को अलग-अलग टीमों का कप्तान तक बताया था। अब लीग में फर्जीवाड़े की बात सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हल्द्वानी पहुंच चुके थे प्रवीण कुमार

फर्जी लीग का खुलासा होने से पहले ही पूर्व क्रिकेट प्रवीण कुमार हल्द्वानी पहुंच चुके थे। उन्होंने स्टेडियम की पिच का भी निरीक्षण किया था। स्टेडियम में मैच देखने के लिए तमाम दर्शक भी पहुंच चुके थे। ऐन मौके पर मैच रद कर दिया गया था। इससे दर्शकों ने खूब हंगामा काटा था। दर्शक टिकट फीस वापस मांगने की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ने पर उसी दिन प्रवीण कुमार दिल्ली लौट गए थे। इधर, अब पता चला है कि इस प्रकार की कोई क्रिकेट लीग हल्द्वानी में होने वाली ही नहीं थी। क्रिकेट लीग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के कई बड़े-बड़े लोगों ने क्रिकेट लीग में करोड़ों रुपये लगाया था, लेकिन वह अब खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

Updated on:
07 Feb 2026 09:07 am
Published on:
07 Feb 2026 09:07 am
Also Read
View All