देहरादून

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, 100 मीटर नीचे गिरी बस, 20 यात्री घायल, SDRF का रेस्क्यू जारी

Rishikesh Badrinath Highway Accident: उत्तराखंड के टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गूलर के पास यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई। बस में 30 से 35 लोग सवार थे। अब तक 20 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 7:36 AM IST
News
100 मीटर नीचे गिरी बस, 20 यात्री घायल (ANI Photo)

Uttarakhand Bus Accident: टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा मुनि की रेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बस हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक सभी 20 घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जा चुका है। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

डायल 112 पर मिली बस गिरने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से बस संख्या UK09PA9779 के गूलर के पास खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मुनि की रेती थाने के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF के जवान खाई में उतरे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचका

बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और SDRF की टीमों को खाई में उतरकर बचाव अभियान चलाना पड़ा।

अब तक करीब 20 घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मौके पर SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फायर सर्विस के जवान भी पुलिस और SDRF के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं।

SDRF ने अतिरिक्त टीमें भी भेजीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और मुनि की रेती थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

बस में कितने यात्री थे, इसकी जानकारी जुटा रही पुलिस

फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और बचाव दल बस में सवार सभी यात्रियों की जानकारी जुटा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय बस में कुल कितने लोग मौजूद थे। इसके साथ ही बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैसे गिरी, इसकी वजह भी पता की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाने में लगी है।

Updated on:
17 Nov 2026, 7:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एयरलिफ्ट के लिए गुहार लगाती रहीं’ दो बेटियों को खोकर टूटे पिता, बोले- डोली में विदा करने का था सपना, अब कंधा देने की हिम्मत नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: उत्तराखंड में 3,172 किमी सड़कें और 19 पुलों को मिली मंजूरी की दिशा में बड़ी पहल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’: श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाली भव्य पदयात्रा

Badrinath Helicopter Crash : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है