
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। गुरुवार को मोहब्बेवाला हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने एक युवक को इतनी बुरी तरह कुचला कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। सड़क पर इस वीभत्स दृश्य को देखकर हर कोई बुरी तरह दहल गया।
हादसा मोहब्बेवाला हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
शुरुआती जानकारी के अनुसार इस खौफनाक हादसे की मुख्य वजह ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर चलते समय अचानक ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण चालक का इस भारी वाहन से नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया और तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदते हुए निकल गया। इस खौफनाक हादसे के चलते हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
देहरादून के आशारोड़ी मोहब्बेवाला मार्ग पर सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को देखते हुए आरटीओ, एसडीएम और एसपी सिटी की संयुक्त समिति ने इस पूरे मार्ग को ब्लैक स्पॉट घोषित किया हुआ है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद यहां सड़क सुरक्षा के इंतजामों में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।