देहरादून

बीच बाजार भिड़ गईं दो महिला व्लॉगर, पुलिस से हाथापाई, सोशल मीडिया में किया था चैलेंज

Clash Of Female Vloggers : सोशल मीडिया में जुबानी जंग के चलते दो महिला व्लॉगर बीच बाजार में भिड़ गईं। उन्होंने अपशब्दों की ऐसी बौछार की कि लोग शर्मशार हो गए। इस बीच उनकी पुलिस से भी हाथापाई हुई। बमुश्किल उन्हें काबू किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Mar 12, 2026
Two women vloggers clashed in the middle of the market in Haldwani
हल्द्वानी में दो महिला व्लॉगर बीच बाजार भिड़ गईं

Clash Of Female Vloggers : सोशल मीडिया में चल रही जुबानी जंग के बीच दो महिला व्लॉगरों का आमना-सामना हुआ तो महाभारत छिड़ गई। ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी की है। यहां  व्लॉगर सुनीता भट्ट और ज्योति अधिकारी के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया में जुबानी जंग चल रही है। बुधवार को दोनों की बीच बाजार भिड़ंत हो गई।  बीच बचाव में आए पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई। आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान सैकड़ों लोग तमाशबीन बन रहे। बाद में पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है। वह दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट डाल रहे थे।  बुधवार शाम ज्योति अधिकारी गुस्से में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि सुनीता उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार टारगेट कर रही है। आरोप लगाया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जा रहा है। ज्योति ने सुनीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप भी लगाया। ज्योति ने बताया कि डेढ़ महीने से उन्हें टारगेट कर वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। उधर, सुनीता भट्ट ने भी ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए गए। सुनीता का आरोप है कि ज्योति जबरन विवाद की स्थिति पैदा कर रही है।

सोशल मीडिया में किया था चैलेंज

 सोशल मीडिया पर सुनीता और ज्योति ने एक-दूसरे को चैलेंज किया था।  इस पर कोतवाली से ज्योति सीधे काठगोदाम थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार पहुंच गईं। जहां सुनीता और ज्योति के बीच खूब कहासुनी हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही हाथापाई हुई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला व्लॉगर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करती हुईं भी नजर आ रही हैं। कोतवाल विजय मेहता के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। आज दोनों को छोड़ा जाएगा।

विवादों से रहा है नाता

महिला व्लॉगर लंबे समय से विवादों में रही हैं। दरांती लहराने और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में ज्योति अधिकारी पर जनवरी में कुमाऊं के अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हुए थे। मुखानी में दर्ज मुकदमे में ज्योति गिरफ्तार हुईं थीं और इनदिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान सुनीता भट्ट का पुलिस के साथ बुद्ध पार्क में विवाद चर्चा में रहा था। उन्होंने तब महिला पुलिस पर हाथापाई कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया था।

Published on:
12 Mar 2026 08:34 am
Also Read
View All