25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में नहीं थम रही बारिश, 946 सड़कें और 15 पुल क्षतिग्रस्त, देहरादून समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश से 946 सड़कें और 15 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। अगले चार दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Uttarakhand Rain

देहरादून समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट (फोटो- IANS)

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश से मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भारी बारिश और आपदा से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 946 सड़कें और 15 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 से 28 अगस्त तक पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 अगस्त तक भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

ग्रामीण सड़कों पर सबसे ज्यादा असर

बारिश और आपदा से ग्रामीण सड़कों के बंद होने का सबसे बड़ा असर दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ा है। सड़कें खराब होने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। किसानों की नगदी फसलें भी समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में सड़कें बंद होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रमुख सड़कों की बहाली पर ज्यादा ध्यान रहने के कारण ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में देरी की समस्या भी सामने आ रही है।

650 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग

ग्रामीण विकास विभाग ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई 946 सड़कों और 15 पुलों को दोबारा तैयार करने के लिए 650 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मांगी है। ये सड़कें और पुल साल 2025-26 में हुई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग ने सड़कों की तुरंत मरम्मत के लिए इमरजेंसी मेंटेनेंस के तहत अनुबंधित राशि का 10 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त धन देने का अनुरोध भी किया है।

26 से 28 अगस्त तक पहाड़ों में सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 26 अगस्त को पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27 और 28 अगस्त को भी बारिश और तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। ऐसे मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में भी उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग