देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा दोबारा गठन

कांग्रेस आलाकमान ने उपाध्याय को हटाकर प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया ताकि कांग्रेस को जीवंत किया जा सके लेकिन...

less than 1 minute read
उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा दोबारा गठन
उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा दोबारा गठन

(देहरादून): उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान कर दिया। लगभग ढाई साल से प्रीतम सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की भंग कार्यकारिणी के साथ काम कर रहे थे।


कांग्रेस आलाकमान ने उपाध्याय को हटाकर प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया ताकि कांग्रेस को जीवंत किया जा सके। उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही प्रीतम सिंह ने इस कार्यकारिणी को भंग करने की कोशिश की लेकिन विवाद और गुटबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रीतम सिंह ने उस समय कार्यकारिणी भंग नहीं की और पुरानी कार्यकारिणी से ही ढाई साल तक कांग्रेस को चलाया।

सूत्रों के मूताबिक पिछले दिनों उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कुछ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कार्यकारिणी को भंग करने को लेकर बातचीत की। सोनिया और राहुल द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया।


माना जा रहा है कि जल्द ही नंयी कार्यकारिणी का गठन प्रीतम सिंह करेंगे। नई कार्यकारिणी में कांग्रेस के हर गुट को तवज्जो देने की कोशिश की जाएगी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि जल्द ही अब नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Published on:
17 Dec 2019 10:20 pm
Also Read
View All
उत्तराखंड में भाजपा नेता के कत्ल के बाद भीड़ बेकाबू, आरोपी के 2 घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

जसपाल राणा के निधन से टूटीं शूटर रेनुका नेगी, रोते हुए बोलीं- ‘बिना बोले दिल का हाल जान लेते थे भैया, उनके बिना सूनी है शूटिंग रेंज’

उत्तराखंड मौसम: 12 से 18 घंटे के लिए रुद्रप्रयाग,  उत्तरकाशी सहित 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तराखंड निभाएगा अहम भूमिका, नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम धामी

ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, परिजनों ने देखा, प्रेमी की कर दी हत्या, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार