आवासीय विद्यालय की छात्रा का कराया गर्भपात, वार्डन गिरफ्तार

बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भपात मामले में पूर्व और वर्तमान वार्डन को हिरासत में लिया गया है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2016, 9:09 PM IST
abortion girl student
abortion
देवघर। बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भपात मामले में पूर्व और वर्तमान वार्डन को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले को लेकर वार्डन से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला गोड्डा जिले के पथरगामा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का है। छात्र संगठन एसई को सस्पेंड करने की मांग को लेकर विद्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। जांच के लिए रांची से विभागीय टीम भी पहुंचने वाली है।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। इसकी जानकारी घर वालों को
स्कूल प्रबंधन ने दी। तबीयत गर्भपात की वजह से बिगड़ने पता चला।छात्रा को
इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच डीएसई-महिला
पदाधिकारी के साथ जांच करने पहुंचे जहां दो जिला परिषद सदस्य पहले से स्कूल
में थे। स्कूल प्रबंधन के साथ इस मामले पर बातचीत हुई। इलाज के बाद
परिजनों ने विरोध शुरू किया।

डीसी अरविंद कुमार ने शनिवार को जांच कमेटी गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि स्कूल में ही गलत काम कराए जाते थे। गर्भपात की दवा भी स्कूल में खिलाई गई । मामला बिगड़ने पर घर वालों को सूचना दी गई। स्कूल की बच्चियों से खाना बनवाने से लेकर विभागीय अधिकारियों का स्वागत सत्कार भी कराया जाता है । इस कांड में शक की सूई एक अधिकारी की ओर है। पीड़िता और उसके अभिभावक से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी पूछताछ की है।
Published on: