देवरिया

BJP विधायक बोले…शफीकुर्रहमान बर्क के दबाव में समाजवादी पार्टी ने हरी मंदिर में बंद कराया पूजा पाठ

देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी संभल विवाद पर बोले की वहां 2012 से समाजवादी पार्टी सरकार ने पूजा पाठ बंद कराया था।

2 min read
Nov 30, 2024

देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने X पर पोस्ट किया है कि संभल में जामा मस्जिद हरि मंदिर था। जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2012 में जामा मस्जिद में तब्दील करा दिया।विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने X पोस्ट में मंदिर के नक्शे और हिंदू शादी ब्याह पर पूजन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

सरकारी गजट में 2012 के पहले तक होता था पूजा पाठ

शलभ ने कहा कि जब आप संभल का सरकारी गजट निकालेंगे और उस जगह को लेकर जो कुछ भी लिखा गया है। साहित्य, में, किताबों में, आर्टिकल्स में उसको आप पढ़ेंगे तो आप बहुत स्पष्ट आपको समझ में आएगा कि 2012 में समाजवादी पार्टी सरकार बनने से पहले आपको तस्वीरें मिलेंगी कि बहुत सी माताएं बहनें वहां जाती थीं पूजा पाठ करती थीं। हिन्दू कार्यक्रम होते थे,शादी ब्याह से पहले तमाम सारे कार्यक्रम होते थे, सब वहां होते थे। हरि मंदिर के नाम से हर व्यक्ति उस जगह को जानता था संभल का बच्चा बच्चा जानता था।

सपा सरकार में हरी मंदिर को जामा मस्जिद में बदला गया

2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार आई।शफीकुर्रहमान बर्क जो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं सांसद रहे हैं, उनके दबाव में समाजवादी पार्टी की सरकार में उस जगह पर पूजा पाठ बंद करा दी गई। वहां पर माता बहनों का जाना रोक दिया गया। जो शादी ब्याह की बारातें वहां पर जाती थीं, उनको जाना वहां पर प्रतिबंधित कर दिया गया।पूरी तौर पर हरि मंदिर को कन्वर्ट कर दिया गया जामा मस्जिद में।

वरशिप एक्ट कहता है…धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदला जाए

वरशिप एक्ट की बात करते हैं, वरशिप एक्ट यह कहता है कि किसी भी धार्मिक स्थल का स्वरूप नहीं बदला जाना चाहिए। 2012 में क्यों बदला गया। इसके पहले वहां पूजा पाठ भी होती थी।2012 के पहले माता बहनों का भी आना जाना होता था। शादी ब्याह की बहुत सारी परंपराएं होती थीं। 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उस जगह पर पूजा पाठ पूरी तरह बंद करा दिया गया और उस जगह को जामा मस्जिद के तौर पर तब्दील कर दिया गया।

Also Read
View All

अगली खबर