Crime News: सगाई के लिए सजने मेकअप स्टूडियो दुल्हन गई थी। जहां उसका जबरन वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। जानिए पूरा मामला क्या है?
Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेकअप स्टूडियो में युवती अपनी सगाई के लिए तैयार होने गई। जहां उसका जबरन वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। जब इस पर युवती ने विरोध किया, तो उसके साथ बदतमीजी की गई और अश्लील कमेंट किया गया।
इतना ही नहीं युवती के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया। युवती के वीडियो पर लोगों ने गंदे-गंदे कमेंट किए। जिसके कारण युवती बहुत तनाव में आ गई है। युवती का रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। आरोप है कि मेकअप स्टूडियो में बेहद अस्त-व्यस्त हालत में युवती का वीडियो जबरन रिकॉर्ड किया गया था।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में AJ मेकप स्टूडियो एंड एकेडमी की प्रबंधक अर्चना जायसवाल और उनके कर्मचारियों के खिलाफ युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवती की सगाई 23 अक्टूबर को थी। युवती अपनी सगाई के लिए AJ मेकप स्टूडियो एंड एकेडमी में तैयार होने गई थी। मेकअप का खर्च 10 हजार रुपये तय हुआ था, और यह भी कहा गया था कि युवती का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही युवती ने पैसे दिए थे।
युवती का आरोप है कि 19 जून को स्टूडियो की प्रबंधक अर्चना जायसवाल ने उसको फेशियल के लिए बुलाया था। इसके बाद सगाई वाले दिन भी उसे दोबारा बुलाया गया। इसी दौरान युवती की फोटो और वीडियो बनाए लिए गए। युवती का कहना है कि उसका वीडियो जबरन उस समय रिकॉर्ड किया गया, जब उसने सही तरह कपड़े नहीं पहने थे। विरोध करने पर स्टूडियो के कर्मचारियों और मालकिन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गंदे कमेंट किए।
मामले को लेकर सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अर्चना जायसवाल समेत अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।