देवरिया

DM Deoria Action : खुलेआम रिश्वत लेने में लेखपाल सस्पेंड, डीएम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Deoria News : देवरिया में शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है।

less than 1 minute read
Sep 21, 2024

जिले के सुभाष चौक पर खुलेआम रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर लेखपाल को सस्पेंड किया गया है। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही डीएम दिव्या मित्तल को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम विपिन द्विवेदी ने आरोपी लेखपाल रणविजय सिंह को निलंबित कर दिया है।

रकम की नहीं हो पाई जानकारी

जानकारी के अनुसार जिले की सदर तहसील के पहाड़पुर ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल रणविजय सिंह ने शहर के सुभाष चौक पर एक व्यक्ति से खुलेआम रिश्वत ली। बताया जा रहा है कि युवक पैमाइश जल्दी कराने के लिए लेखपाल से मिला था। इसके एवज में लेखपाल ने युवक से रिश्वत मांगी। युवक ने लेखपाल को पांच-पांच सौ के कई नोट दिए। हालांकि यह रकम कितनी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

DM के आदेश पर लेखपाल हुआ सस्पेंड

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम दिव्या मित्तल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सदर एसडीएम विपिन द्विवेदी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल रणविजय सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। अब जिला प्रशासन मामले की पूरी जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि लेखपाल ने इस तरह की कितनी और घटनाएं की हैं। एसडीएम विपिन द्विवेदी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Oct 2024 08:22 pm
Published on:
21 Sept 2024 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर