देवरिया

देवरिया में करणी सेना के कार्यकर्ता की हत्या, निहाल हत्याकांड से भी जुड़े हैं तार

देवरिया में शनिवार की रात विशाल सिंह पुत्र बिनीत सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या चाकू गोंदकर की गई। मृतक विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था। बता दें कि मृतक एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम हौलीबलिया का निवासी था।
less than 1 minute read
Nov 17, 2024
Feature image

देवरिया जिले के एकौना थाना इलाके के हौली बलिया गांव में शनिवार की रात घर से बुलाकर एक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सड़क पर लहूलुहान युवक को देख पहले घर वालों ने सड़क हादसे में घायल होना समझा और गोरखपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां उसकी गोली लगने से हत्या की बात सामने आई। मृतक देवरिया में निहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करणी सेना की तरफ से आंदोलन में काफी सक्रिय था। वह लगातार मृतक निहाल के परिवार के सम्पर्क में था।

शनिवार की रात घर से बाहर बुलाकर गोली मारी

जानकारी के मुताबिक हौली बलिया गांव के विनीत सिंह का बेटा विशाल सिंह वर्तमान में सामाजिक कार्यो में भूमिका को लेकर काफी सक्रिय था। घर वालों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे उसे किसी ने घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर घायल मिला।परिजन उसे लेकर गोरखपुर के आर्यन अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने युवक के सीने में गोली लगने की बात बताई। घटना का कारण परिजन अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी और सीओ ने जायजा लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस मृतक के मोबाइल पर आए फोन की कर रही है जांच

मृतक विशाल सिंह को शनिवार की रात किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल से वह वर्तमान में किस से बात कर रहा था और किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पता करने में जुटी है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Updated on:
17 Nov 2024 12:45 pm
Published on:
17 Nov 2024 12:45 pm