21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

देवरिया: रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में आया इकलौता बेटा, ओडेसा बंदरगाह पर हमले में सी-मैन अभिषेक की मौत

Russia Attack on Cargo Ship: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज पर हुए रूसी हमले में देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक निषाद की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
2 min read
Google source verification
Up news, Deoria news

रूस के हमले में युवक की मौत (सोर्स: पत्रिका)

Russia Ukraine War :देवरिया जिले से दर्दनाक खबर आई है, यहां के एक युवक की रविवार की रात यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में मौत हो गई है। बता दें कि मृतक अभिषेक निषाद सी मैन के पद पर एक मालवाहक जहाज पर तैनात थे। शिपिंग कंपनी के एजेंट ने सोमवार शाम फोन पर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रूसी हमले का शिकार हुए अभिषेक

जानकारी के मुताबिक, जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद पुत्र कौशल निषाद 10 जून को मुंबई के रास्ते 'गोल्डेन लिओ' नामक मालवाहक जहाज पर रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार, यह जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था, तभी ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी हमले का शिकार हो गया। हमले के बाद जहाज पर सवार कई लोग लापता हो गए थे, जिसके बाद शिपिंग कंपनी ने अभिषेक की मौत की पुष्टि की।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी एक्टिव हो गए हैं और परिजनों से संपर्क किए। मृतक का परिवार अब भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों की मदद से अभिषेक का शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। बता दें कि अभिषेक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, जिनकी दो बहनें साधना और आराधना हैं। इस खबर के फैलते ही परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

होर्मुज स्ट्रेट में हुए हमले में एक युवक की पहले ही जा चुकी है जान

इससे पहले देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के निवासी शिवानंद चौरसिया की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर हुई बमबारी के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के किसान पिता रामजी चौरसिया को बीते दिन छोटे बेटे के जरिए इस भयानक हादसे की जानकारी मिली थी।

शिवानंद छह महीने पहले ही छह लाख रुपये का भारी-भरकम कर्ज लेकर फिटर के काम के लिए मुंबई से जहाज के जरिए सिंगापुर गए थे, जहां से लौटते समय ओमान के पास उनका जहाज इस हमले का शिकार हो गया था। वह सिंगापुर के जहाज 'एमटी सेत्तेबेल्लो' पर इंजन फिटर के पद पर कार्यरत थे।