26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CM योगी का सख्त रुख, देवरिया में कांग्रेस और AAP पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर से जुड़े चंदा एवं चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Theft) मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी (Eight People Arrest) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- पत्रिका)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने देवरिया में 456.38 करोड़ रुपए की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी पर सख्त प्रतिक्रिया दी।

सीएम ने कहा- SIT की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। किसी को छूट नहीं देंगे। सीएम योगी ने अयोध्या पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी निशाना साधा।

CM योगी बोले- राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कहा कि अयोध्या पर आरोप मत लगाओ। अगर प्रमाण हैं तो SIT को दो, नहीं तो ये सब बंद कर दो। राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला है। CM ने कहा- याद कीजिए, कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था। भगवान राम का नाम लेने पर गोली चलवाने वाले आज आस्था के साथ खिलवाड़ की बात करते हैं। तुम लोग हमें आस्था बताओगे?

विपक्ष पर भड़के CM योगी

मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा- वे लगातार अदालतों में मुकदमा लड़ते रहे, राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ वकीलों की फौज खड़ी करते रहे। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों पर लाठी-डंडे चलाते और गोलियां चलाते हैं। जो लोग भगवान राम का नाम सुनते ही गोलियां चलाते थे, अब कह रहे हैं कि आस्था के साथ छेड़छाड़ हुई है। वे राम नवमी पर दंगे भड़काते, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर प्रतिबंध लगाते, कांवड़ यात्रा को रोकते, दुर्गा पूजा के दौरान दंगे भड़काते थे।

CM योगी ने केजरीवाल पर कसा तंज

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर तंज कसा है। सीएम ने व्यंग्य करते हुए कहा- दिल्ली से भी एक सज्जन आए हैं। उन्हें बता दूं कि 15 साल में दिल्ली को कुछ नहीं दिया, बर्बाद कर दिया। अयोध्या देखकर जाओ और पश्चाताप करो। अगर ऐसा दिल्ली में किया होता तो दिल्ली भी चमक रही होती।

CM ने लिखा- देवरिया में निवेश आ रहा है

CM योगी ने 'X' पोस्ट पर कार्यक्रम की फोटो शेयर की हैं। CM ने लिखा- बाबा दुग्धेश्वर नाथ, बाबा महेंद्र नाथ की पावन धरा व महर्षि देवरहा बाबा की पावन साधना स्थली जनपद देवरिया के सर्वांगीण विकास हेतु आज ₹456 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर समृद्ध देवरिया की आधारशिला को और सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। सीएम ने आगे लिखा- देवरिया में निवेश आ रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरियां मिल रही हैं, कनेक्टिविटी इतनी बेहतरीन हो गई है कि विकास आपके द्वार तक पहुंच रहा है। जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।