15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria Encounter: एनकाउंटर में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, बैरियर तोड़कर भाग रहे 3 अन्य गिरफ्तार

Police encounter in UP: बुधवार तड़के जिले के थाना लार पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की तरफ भाग निकला। सूचना पर भाटपार पुलिस ने फुलवरिया चौराहे से पीछा कर चनुकी मोड़ पर घेराबंदी की।
2 min read
Google source verification
Up news, police encounter, Deoria news

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गौ तस्कर (सोर्स: पत्रिका)

UP Police Encounter: देवरिया पुलिस का एनकाउंटर अभियान जारी है, इसी कड़ी में बुधवार की सुबह लार थाना क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन और आठ गोवंश बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर तड़के हो रही थी वाहन चेकिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह को लार पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर चनुकी पुल की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही भाटपाररानी पुलिस भी चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई। पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर पिकअप को रोकने की कोशिश की।

पुलिस से घिरते ही ड्राइवर बैरियर तोड़ कर भागा, फायरिंग

बेपरवाह ड्राइवर चनुकी मोड़ की ओर भागा और बैरियर तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया, टक्कर के बाद वाहन में सवार चारों गौ तस्कर भागने लगे। इधर पुलिस की टीम ने चारों तरफ घेरेबंदी शुरू कर दी, घिर जाने पर एक गौ तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर के पैर में गोली लगी, और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की गोली से बिहार का मुन्ना घायल, तीन अन्य को भी पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल मुहम्मद मुन्ना, सिवान (बिहार) का निवासी है ।गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में थाना मईल निवासी चंदन चौरसिया और देवरिया के लार थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फैजल व अनवर अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन और आठ गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। घायल मोहम्मद मुन्ना को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी भेजा गया है। ASP दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।