देवरिया

UP देवरिया शेल्टर होम कांड: मासूम बच्चियों केे अस्मत से खेलने वालों तक क्या पहुंच पाएगी जांच

इन आरोपों की भी होनी चाहिए जांच

3 min read
UP देवरिया शेल्टर होम कांड: मासूम बच्चियों केे अस्मत से खेलने वालों तक क्या पहुंच पाएगी जांच

देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसे हुए कांड खुलासा के बाद के सवाल खड़े होने लगे हैं। खुलासे के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान देवरिया में बरामद हुई 24 बच्चे-बच्चियों, महिलाओं के मुक्त होने के बाद सबकी निगाहें अब कार्रवाई पर टिक गई है। आरोपी गिरिजा के बयान के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े मामले में उच्चाधिकारियों और सफेदपोशों के जुड़े होने की बू आने लगी है। हर कोई दबी जुबान इस बात को स्वीकारने लगा है। अब चर्चाएं भी आम हैं। फिलहाल, इस मामले में डीएम को हटा दिया गया है। डीपीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने दो अधिकारी भी जांच को भेज दिया है।
42 में से 24 लड़कियों, महिलाओं और बच्चियों की बरामदगी के बाद आरोपी गिरिजा ने न सिर्फ पुलिस पर सवाल खड़े किये बल्कि सरकारों पर भी आरोपों को मढ़ने से बाज नहीं आई। पिछले तीन साल से शासन द्वारा धन न देने की बात कह आरोपी गिरिजा देवी लगातार हमलावर रहीं। हालांकि आदेश को धता बताने वाली गिरिजा शासन से धन मिलने तक बच्चियों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की बात कह रहीं हैं। उनका तर्क है कि मकान का किराया और बच्चियों के भोजन आदि के प्रबंध में हुआ खर्च कहाँ से आएगा। सरकार पहले धन दे फिर मकान को खाली किया जाएगा और बच्चियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बावत कदम उठाया जाएगा। पुलिस पर हमलावर आरोपी गिरिजा ने पुलिस द्वारा बालिका गृह भेजी 930 बच्चियों के हवाले दिया और उल्टे सवाल किया अगर यह बालिका गृह अगर अवैध है तो पुलिस इन लड़कियों को बालिका गृह क्यों भेज रही थी। क्या बालिका गृह आने जाने वाले सिपाही नहीं जानते थे कि बालिका अवैध है। उसने पुलिस को धमकाते हुए यह भी कहा बच्चियां आपकी कस्टडी में हैं जो चाहें बुलावा लें। मेरे सामने लाइये कौन है वह बच्ची?
अब आरोपी गिरिजा देवी का यह विडियो वायरल हो गया है। इसे सुनने वालों में गिरिजा के आरोपों को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं। गिरिजा को दोषी मान चुके लोगों में सफेदपोशों और सरकारी अधिकारियों पर भी शक हो रहा है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 से अवैध रूप से संचालित होने वाले इस बालिका गृह में पुलिस विभाग और अन्य अफसरों के आने जाने के सिलसिले ने इन्हें भी संदेह के घेरे में ले लिया है।

देवरिया शेल्टर होम कांडः डीएम हटाए गए, तीन अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई

ये भी पढ़ें

देवरिया शेल्टर हाउस को पहले बंद कराने का दिया था नोटिस: रीता जोशी

देवरिया बालिका गृह में मासूम बच्चियों संग दरिंदगी और उनसे देह व्यापार कराए जाने के मामले में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम देवरिया सुजीत कुमार को हटा दिया गया है। वहीं, पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिशेक पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। दो अन्य पूर्व प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, अनूप सिंह के खिलाफ भी शासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन ने इस मामले में जांच के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव रेणुका कुमार व एडीजी महिला हेल्पलाइन अंजू गुप्ता से दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में चलने वाले शेल्टर होम्स की जांच के आदेश दिए हैं।


इस बहादुर लड़की को सलाम

देवरिया के बालिका गृह में दर्जनों बच्चियों को नर्क की जिंदगी से छुटकारा दिलाने वाली दस साल की छोटी बच्ची की बहादुरी की हर कोई सलाम कर रहा। बेहद बुरे दौर से गुजर रही इस बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी, खुद को मुक्त तो कराया ही दर्जनों लड़कियों को नारकीय जीवन से बचाया।
बिहार प्रान्त के बेतिया की रहने वाली दस साल की बच्ची की कहानी भी बहुत मार्मिक है। सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कराने वाली इस बच्ची की माँ की तीन साल पहले मौत हो गई। सात साल की उम्र में इस बच्ची पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। खेलने की उम्र में इस बच्ची पर प्रताड़ना का गाज गिरने लगा। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली माँ आये दिन मारती-पीटती थी। एक दिन उसे घर से निकाल दिया गया। बिटिया को लगा ननिहाल में उसकी मदद मिल जाएगी। ननिहाल में भी उसको जगह नहीं मिली। बेचारी को लोगों ने मदद को पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस ने इस बच्ची को देवरिया के बालिका गृह में भेज दिया। यहाँ बच्ची पहुंच तो गई लेकिन उसकी दिक्कतें कम नहीं हुई। यहाँ भी उसको प्रताड़ित किया जाता। काम करवाया जाता, मारपीट किया जाता। रविवार को इस प्रताड़ना से तंग बच्ची ने किसी तरह भाग कर अपनी आपबीती पुलिस को बताई और अपने साथ दर्जनों जिन्दगियों को तबाही से बच लिया।

ये भी पढ़ें

देवरिया कांडः योगी सरकार की बड़ी कार्रवार्इ, डीएम हटाए गए, डीपीआे सस्पेंड

Published on:
06 Aug 2018 10:31 pm
Also Read
View All