27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरिया शेल्टर हाउस को पहले बंद कराने का दिया था नोटिस: रीता जोशी

देवरिया शेल्टर हाउस मामले को लेकर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि ये शेल्टर हाउस अनाधिकृत रूप से चल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 6 Aug 2018, 3:47 PM IST

Rita Bahuguna

Rita Bahuguna

लखनऊ. देवरिया शेल्टर हाउस मामले को लेकर योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि ये शेल्टर हाउस अनाधिकृत रूप से चल रहा था। सरकार की ओर से पहले भी कई बार इसे बंद करने के लिए नोटिस दिए गए। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंम्भीर है, हर बिंदु पर जांच की जाएगी। इसी संबंध में डीएम सुजीत कुमार को हटा दिया है और पूर्व डीपीओ अभिषेक पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले दो अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देह व्यापार होता था या नहीं? ये रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

बोली रीता जोशी...

राजधानी में पत्रकारों से बातचीत में डॉ रीता जोशी ने कहा कि हमने लखनऊ से एक टीम वहां भेजी है। जिलाधिकारी पूरे मामले की खुद जांच कर रहे हैं। प्रमुख सचिव, महिला और बाल कल्याण से शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम के एनजीओ की सूची में 42 लड़कियों के नाम दर्ज हैं, लेकिन छापे में मौके पर केवल 24 मिलीं बाकी 18 लड़कियों का पता लगाया जा रहा है। नारी संरक्षण गृह के बारे में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी.बता दें अनियमितताओं के कारण इस शेल्टर होम की मान्यता जून-2017 में समाप्त कर दी गई थी। सीबीआई ने भी संरक्षण गृह को अनियमितताओं में चिह्नित कर रखा है. संचालिका हाईकोर्ट से स्थगनादेश लेकर इसे चला रही है

जानें क्या बोले डीजीपी

उधर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि अवैध संरक्षण गृह की सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर 24 लड़कियों को मुक्त कराया है। एसपी देवरिया को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है मामला

यूपी के देवरिया में रविवार शाम संरक्षण गृह से भागी एक लड़की ने पुलिस को यह जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को मुक्त कराते हुए संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं जिनकी तलाश जारी है।