9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव पर ऐसे बैठ कर पूजा करने पर बीजेपी ने बोला था हमला, अब सीएम योगी ने खुद की ऐसे ही अराधना

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन को लेकर बीजेपी ने यूपी चुनाव में बनाया था मुद्दा, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की फोटो हुई थी वायरल

2 min read
Google source verification
UP leader's politics out of UP is too much

UP leader's politics out of UP is too much

वाराणसी. यूपी चुनाव के पहले तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव का काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन को बैठने के तरीके पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला था। 5 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया था और पूजन के दौरान सीएम योगी भी उसी तरह बैठे दिखे थे जिस तरह अखिलेश यादव के बैठने का वीडियो वायरल हुआ था।
यह भी पढ़े:-सावन के दूसरे सोमवार को ड्रोन कैमरे से ऐसे रखी जा रही नजर

5 मार्च 2017 को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने डिंपल यादव व राहुल गांधी के साथ रोड शो करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया था। दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमे अखिलेश यादव को नमाज पढऩे के ढंग से बैठ कर पूजा करते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। वायरल वीडियो में यह भी दिखाया गया था कि ऐसे बैठने पर पूजारी ने तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव को टोका भी था जिसके बाद अखिलेश यादव ने बैठने का तरीका बदल दिया था।
यह भी पढ़े:-बिना हेलमेट पहने चलती बाइक पर कर रहा था मोबाइल से बात, डीएम ने किया पुलिस के हवाले

सीएम योगी आदित्यनाथ भी उसी तरह से बैठे हुए नजर आये
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन में पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का दौरा किया था। 5 अगस्त 2018 को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्री व अधिकारी भी थे। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के दौरान सीएम योगी कुछ देर के लिए उसी तरह बैठे नजर आये थे जिस तरह अखिलेश यादव बैठे थे। सीएम योगी की फोटो बाहर आने के बाद ही लोगों को इस बात की जानकारी मिल पायी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका, फिर डूबा वरुणा कॉरीडोर का निर्माणाधीन हिस्सा