देवरिया

देवरिया शेल्टर होम कांडः कहीं यहां तो नहीं हैंं लापता 18 बच्चियां

देवरिया आश्रय गृह से गायब 18 बच्चियां
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 1:34 AM IST
shelter home
देवरिया शेल्टर होम कांडः कहीं कार वालों की बंधक तो नहीं हैं लापता 18 बच्चियां

देवरिया के बालिका गृह की अभी भी 18 बच्चियां गायब हैं। इन बच्चियों का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। हालांकि, पुलिस से लेकर प्रशासन तक बालिका गृह की बच्चियों की थाह लेने में लगा है लेकिन सवाल ये कि बच्चियां अचानक से लापता कहाँ हो गईं। कहीं ये उन लक्ज़री कार वालों के साथ तो नहीं भेजी गईं थी और छापेमारी के बाद वापस न आ सकी। ऐसा तो नहीं ये सब उन लोगों की बंधक बना ली गई हों।
रविवार को शेल्टर होम में खुलासे के दौरान बच्चियों ने अपनी आपबीती सुनाई थी। इन बच्चियों ने बताया था कि रोज रात में बड़ी-बड़ी कार आती थी और दीदी लोग उसमें जाती थीं। जब ये लोग आती थीं वापस तो बहुत रोती थीं। पूछने पर कुछ बताती नहीं थी।
बच्चियों के बयान ने साफ जतला दिया था कि शेल्टर होम में रहने वाली बच्चियों के साथ कुछ अनैतिक जरूर हो रहा। पुलिस प्रशासन ने भी देह व्यापार कराए जाने की बात स्वीकारी थी। ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि लापता बच्चियां कहीं किसी चंगुल में न हो।
पुलिस की छापेमारी में शेल्टर होम की 42 में 24 लड़कियों को ही बरामद/मुक्त कराया जा सका है। रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड के अनुसार 18 बच्चियां अभी और होनी चाहिए जो नहीं मिल सकी हैं।
लोग आशंका जता रहे कि बच्चियों को जब रोज कहीं भेजा जाता था तो संभव है कि रविवार को भी छापेमारी के पहले 18 बच्चियों को कहीं भेज दिया गया हो। अब जब कार्रवाई हो गई तो डर के मारे लोग उनको अपने पास ही रखे हुए हैं या बंधक बनाए हुए हैं।
बहरहाल, सच क्या है यह उन लापता बच्चियों के मिलने पर ही पता लग सकेगा। वह बच्चियां ही बता सकती हैं कि उनको कहां ले जाया जाता था, किसके साथ ले जाया जाता था। क्या सलूक उनके साथ किया जाता था।

Published on: