13 दिसंबर, 2001 को जब संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था उस समय श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी भी वहीं मौजूद थे। वह संसद से बाहर निकल रहे थे तभी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का देकर वापस सुरक्षित अंदर कर दिया था। इस बीच बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर आतंकियों की गोलियां भी लगी थीं। इसके अलावा 2001 में शेयर बाजार घोटाले की जांच के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति का अध्यक्ष भी उन्हें ही बनाया गया था।