देवरिया

गेहूं के खेत में मिला न्यूड शव, एक आंख गायब…नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली भटजमुआंव मार्ग पर एक पुलिया के नीचे गेंहू की खेत में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह बरामद किया गया। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।

less than 1 minute read
Mar 29, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, युवक की नृशंस हत्या

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भटजमुआ के पास पैकौली–सिसवा मार्ग पर एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव नग्न अवस्था में गेहूं के खेत में फेंक दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तत्काल प्रशासन को जानकारी दी गई। देवरिया में नग्न हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, एक आंख भी थी गायब, जांच में जुटी पुलिस, शरीर पर चोट के मिले निशान। की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे की घोषणा: धनबाद होते हुए कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के बीच विशेष रेलगाड़ी

खेत में मिली न्यूड लाश, हाथ पर “रवि” नाम का टैटू

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, मृतक कि शरीर व चेहरे पर चोट के निशाना है, हालांकि उसके हाथ पर “रवि” नाम का टैटू बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जबकि चेहरे पर गंभीर घाव मौजूद हैं। शव की स्थिति से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे की घोषणा: धनबाद होते हुए कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के बीच विशेष रेलगाड़ी

Updated on:
29 Mar 2026 10:17 am
Published on:
29 Mar 2026 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर