देवरिया

यूपी के देवरिया में बदमाशों ने दिनदहाड़े मुनीब को मारी गोली, ताबड़तोड़ की फायरिंग

पुलिस की कथित चौकसी के बीच आए दिन अपराधी अपनी वाली करके निकल ले रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 5:54 PM IST
robbery,Deoria,firing,dead,robbers,gun,shot,
यूपी के देवरिया में दिनदहाड़े मुनीब को मारी गोली, ताबड़तोड़ की फायरिंग

देवरिया. पुलिस की कथित चौकसी के बीच आए दिन अपराधी अपनी वाली करके निकल ले रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े जिले के खामपार थाना क्षेत्र में गोलियां तड़तड़ा कर शराब के एक दुकान के मुनीब से एक लाख से अधिक रुपये लूट लिए।

मुनीब को जंघे में गोली लगी है और उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम के बारे में मिली जानकारी के अनुसार खामपार थाना क्षेत्र के बलुअन गांव का रहने वाला अजय जायसवाल सलेमपुर के ब्लाक प्रमुख मंटू सिंह के यहां मुनीम का कार्य करता है। ब्लॉक प्रमुख की शराब की दुकानों से रुपया लेकर बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी अजय के उपर है।

रविवार को बैंक बंद होने के चलते वह सोमवार को भवानीछापर स्थित देशी शराब और बीयर की दुकान से 1.25 लाख रुपये लेकर रामभरोसा चौराहा स्थित दूसरी दुकान पर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक अभी वह खामपार थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के समीप ही पहुंचा था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपया भरा बैग छीनने लगे।

मुनीम ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके जंघे में गोली मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास घरों के लोग दौड़ कर मौके पर पह़ंचे। लोगों को आता देख कर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मुनीम को अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल से मुनीम को बीरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। खामपार के थानेदार मिथलेश राय ने बताया कि घायल मुनीब से हुई पूछताछ के बाद बदमाशों की धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि घटनाक्रम के बाद बदमाशों का पहचान और उनके धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है , जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

input- एस.पी. राय

Published on: