जम्मू कश्मीर के अखनूर में शहीद हुए देवरिया के सत्यनारायण यादव, सोवार को शव गांव आने की संभावना।
देवरिया. जम्मू कश्मीर से देवरिया जिले क लिये एक दुख भरी खबर है। यहां क अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में देवरिया जिले के लाल बीएसएफ के जवान सत्य नारायण यादव शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सत्य नारायण यादव की शहादत की खबर सुनत ही शहीद के परिवार को ढाढस बधाने वालों का तांता लग गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार तक गांव आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सत्य नारायण यादव ने पत्नी से जल्द छुट्टी लेकर आने का वादा किया था।
इसे भी पढ़ेें
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैदा गांव के रहने वाले सत्य नारायण यादव बीएसएफ की 33 वीं बटालियन में एएसआई के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात पाकिस्तान की तरफ से क्रासबार्डर फायरिंग हुई । रात करीब सवा एक बजे गश्त के दौरान सत्यनारायण अचानक इस फायरिंग के जद में आ गए और वो वहीं शहीद हो गए। इनके साथ इनके साथी कांस्टेबल विजय कुमार शहीद हो गए हैं। विजय कुमार उप्र के फतेहपुर के रहने वाले थे।
आज सुबह बीएसएफ के कंट्रोल रूम से सत्यनारायण की पत्नी सुशीला देवी को उनके निधन की खबर दी गई। पति के निधन की खबर सुनते ही सुशीला देवी बदहवास हो गई। सत्यनारायण के तीन बेटे शंभू, जितेंद्र और राजेश हैं। शहीद के पिता अयोध्या यादव गांव में ही रहकर खेती का काम करते हैं। इनकी मां फूलबसिया देवी का निधन हो चुका है।
सत्यनारायण का परिवार घर पर ही पिता के साथ रहता है। इनका बड़ा बेटा शंभू दिव्यांग है। घर की माली हालत सामान्य बतायी जा रही है।
By Sury Prkash Rai