14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस पहुंचे बॉलिवुड एक्टर अश्मित पटेल और महक चहल, PM मोदी को लेकर हुआ सवाल तो दिया ये जवाब

बॉलीवुड सितारों ने कहा बनारास आना हमारे लिये गर्व की बात, हमारे लिये यह अनुभव बेहद स्पेशल रहा।

2 min read
Google source verification
 Ashmit Patel and Mahak Chahal

अश्मित पटेल और महक चहल

वाराणसी. वांटेड और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस महक चहल और उनके मंगेतर मर्डर फेम अश्मित पटेल वाराणसी पहुंचे। यहां वह डीएलडब्ल्यू में एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बात की और बनारस की खूब तारीफ की। दोनों ने कहा कि वाराणसी में आना उनके लिये एक प्यारा अनुभव है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील किया कि वह अपने शहर को भी उसी तरह से स्वच्छ रखें जैसे अपने घर को रखते हैं। इस दौरान मीडिया ने अश्मित पटेल से सवाल किया कि आप पहले बनारस आए थे और अब बनारस आए हैं। आपको क्या बदलाव दिखा, इसका जवाब बॉलिवुड सितारों ने अपने ही अंदाज में दिया।


वांटेड में हॉट अवतार, उसके बाद यमला, पगला दीवाना में जबर्दस्त आइटम सांग फिर बिग बॉस में जलवा बिखेर चुकीं महक चहल अपने मंगेतर अश्मित पटेल के साथ बनारस पहुंचीं तो यह शहर उन्हें काफी पसंद आया। महक ने कहा कि बनारस के बारे में जितना सुन रखा था, इसे देखने की बड़ी ख्वाहिश थी। अश्मित ने भी बताया कि उन्होंने कई बार प्लान बनाया कि बनारस हो आएं और अब फाइनली बनारस फिर पहुंच ही गए। अश्मित पहले भी अपनी फिल्म के चलते बनारस आ चुके हैं, महक चहल पहले आयी जरूर हैं पर यह उनका पहला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि फिल्मों में देखा था अब रियल में देखकर काफी अच्छा लगा। कहा कि मेरे साथ बनारस का अनुभव बहुत स्पेशल रहा है।


दोनों से जब पूछा गया कि जिस तरह से मोदी जी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं तो आप भी दर्शकों को कुछ संदेश देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि हां हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को साफ रखें। इस सवाल पर कि पहले के बनारस और अब के बनारस में क्या अंतर है, इस के जवाब में अश्मित ने कहा कि हम एयरपोर्ट से निकले तो वहीं से हमें काम दिखायी दिया। वहां हाइवे बन रहा है, विकास कार्य हो रहे हैं। मोदी जी के साथ ही हम सबको अपना शहर अपनी जगह साफ रखें। महक ने कहा कि हमें वाराणसी को लेकर बहुत गर्व होना चाहिये और इसे साफ रखने के लिये आगे आना चाहिये।


अश्मित ने कहा कि मोदी जी को हमारे स्कूल सेलेबस में कुछ ऐसा इंतजाम कर सकते हैं कि इसका फायदा मिले और अपने देश को और महान बनाने में योगदान दे सकें। अरबाज खान के आईपीएल सट्टा खेलने के मामले पर पूछे गए सवाल को अश्मित टाल गए।