15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में धमाके के साथ मकान गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Varanasi Latest News: वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर इलाके में एक मकान में विस्फोट होने के बाद मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि मकान के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं...
2 min read
Google source verification
Varanasi News

वाराणसी में धमाके के साथ मकान गिरा (फोटो पत्रिका)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विस्फोट का एक मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर इलाके एक मकान में तेज धमाका हुआ है, जिसके बाद मकान धराशाई हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके की वजह से आसपास के मकानों को भी नुकसान हुआ है। वहीं, मकान गिरने के बाद उसके मलबे से पुलिस ने दो लोगों को बाहर निकाल लिया है। बाकी कुछ और लोगों के भी दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में स्थित इस मकान में पटाखे का कारोबार किया जा रहा था। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान की खिड़कियां भी टूट गई। हालांकि प्राथमिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह धमाका कैसे और किस चीज में हुआ था।

मकान में चल रहा था पटाखा बनाने का काम

जानकारी के मुताबिक, यह मकान राजू खान का बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि यह मकान दो मंजिला था। आरोप है कि इस मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। शाम को 5 बजे के करीब अचानक मकान से तेज आवाज आई और पूरा मकान पर भर भराकर गिर पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो लोगों को मकान के मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया है।

मौके पर पहुंची एटीएस की टीम

घटना की जानकारी होने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एनडीआरएफ को भी जानकारी दी गई। हालात की संवेदनशीलता को समझते हुए एटीएस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मकान के मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश कर रही है। आशंका है कि कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इसी वजह से एनडीआरएफ एहतियात के तौर पर मकान के हर हिस्से को चेक कर रही है।

जानें DCP राजेश पांडे ने क्या कहा

DCP राजेश पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाम 5 बजे सूचना मिली कि एक दो मंजिला इमारत गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर, हमें बिखरे हुए पटाखे मिले, जिनमें पुराने, हाथ से बने पटाखे भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग