देवरिया

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में लापरवाही पर नपे सुरौली थानेदार, दो अन्य थानेदारों पर भी हुई कारवाई

देवरिया में SP संकल्प शर्मा ने एक थानेदार का तबादला किया वहीं दो थानेदारों को लाइन का रुख दिखाया। व्यापारियों और आम जनता की नाराज़गी इन थानेदारों पर भारी पड़ी।
2 min read
Nov 11, 2024
Feature image

जिले में अलग अलग मामलों में व्यापारियों और जनता की नाराजगी के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने भाटपार रानी थानाध्यक्ष रहे दिलीप कुमार पांडेय को एकौना थाना की कमान दी है। वहीं एक मामले में स्थानीय लोगों की नाराजगी की वजह से मदनपुर थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर किया है। सुरौली थानाध्यक्ष को भी हटाकर वहां नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है।

व्यापारियों की नाराज़गी पड़ी भारी, हटाए गए भाटपार रानी थानेदार

देवरिया के भाटपार रानी थानाध्यक्ष रहे दिलीप पांडेय की कार्यशैली को लेकर स्थानीय नगर पंचायत के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश था। यहां पर दीपावली से पहले पुलिस और व्यापारी आमने सामने आ गए और व्यापारियों ने हिरासत में लिए गए व्यापारी को पुलिस से छुड़ा लिया। इसमें पुलिस की बहुत किरकिरी हुई। पुलिस ने दर्जनों व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। तभी से थानाध्यक्ष को हटाने की मांग चल रही थी। दिलीप कुमार पांडेय अब इकौना के थानेदार बनाए गए हैं।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में लापरवाही पर सिरौली थानेदार लाइन हाजिर

मदनपुर थानाध्यक्ष रहे गोरखनाथ सरोज को पुलिस लाईन भेजा गया है। यहां पर डायल 112 के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को नए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।सुरौली थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दिन निहाल सिंह की जड्डू परसिया गांव के सामने दिन दहाड़े हत्या कर दी गई और बदमाश आराम से निकल गए। 5 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। यहां पर थानाध्यक्ष रहे अनिल कुमार को हटाकर एकौना थाना में एसएसआई रहे सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह को सुरौली थाना की जिम्मेदारी दी गई है।एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सामान्य फेरबदल है।

Updated on:
11 Nov 2024 09:17 am
Published on:
11 Nov 2024 09:17 am