
जिले से एक हैरान करने वाला मामला आया है, यहां बिजली विभाग के जेई पर महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। SP को दिए तहरीर में उसने कहा है कि बलात्कार करते समय जेई ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद धमकी दिया की कहीं कहोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली है, एसपी को दिए तहरीर में उसने कहा है कि अप्रैल माह में उसका बिजली का बिल अधिक आ गया, जिसे लेकर वह गाऊखोर उप केंद्र पर बिल सही कराने गई, वहां पर उसकी मुलाकात जेई रवीेंद्र कुमार से हुई, जिन्हें समस्या बताई।उन्होंने कहा कि आपके घर आकर मीटर चेक करना पड़ेगा, अपना मोबाइल नंबर दे दो, फोन करके मैं कभी भी चेक करने आ जाऊंगा।
पीड़िता ने बताया कि 26 मई 2024 की रात करीब 11 बजे जेई रवीन्द्र कुमार आए और कहा कि मीटर चेक करा लो।जेई बोला इतना समय नहीं है मेरे पास रोज-रोज तुम्हारे घर आएं। मुझे भरोसा दिला कर मेरे घर के अंदर मीटर चेक करने के बहाने चले आए और मेरा हाथ पकड़कर बोले मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हारे बिजली का बिल पूरा माफ कर दूंगा, मैं मना करती रही रही, लेकिन जेई नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने जबदस्ती मेरे साथ बलात्कार किया।घटना को लेकर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
Updated on:
10 Nov 2024, 7:07 PM IST
Published on:
10 Nov 2024, 7:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.