देवरिया

देवरिया में महिला के साथ दो युवकों ने किया रेप, घरों में खाना बनाने का करती है काम

देवरिया में घरेलू काम करने वाली महिला एक घर में खाना बनाने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

less than 1 minute read
Feb 06, 2025

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र में 4 फरवरी की रात एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों रूपेश सिंह और अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया।

घरेलू काम करने गई महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता भलुअनी कस्बे में अपने मायके में रहती है और घरों में खाना बनाने का काम करती है। 4 फरवरी की शाम बलिया जिले के रेवती निवासी रूपेश सिंह ने उसे अपने घर बुलाया था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद रूपेश ने अपने दोस्त अभिमन्यु के जरिए महिला से संपर्क किया।महिला का आरोप है कि जब वह खाना बनाने के लिए पहुंची तो रूपेश ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान अभिमन्यु भी वहां पहुंचा और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

SP देवरिया…दोषियों पर होगी सख्त कारवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।SP देवरिया ने कहा कि दोषियों पर सख्त कारवाई की जाएगी।

Published on:
06 Feb 2025 09:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर