देवरिया

महाकुंभ गए थे पत्नी और बेटा, कमरे में पड़ी मिली कांग्रेसी नेता की लाश…मुंह से निकला था झाग

देवरिया में एक कांग्रेस नेता का शव उनके घर पर ही मिला है।घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए हुए थे। वह घर में अकेले थे। एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत त्रिपाठी के मुंह से झाग निकला हुआ था

less than 1 minute read
Jan 29, 2025

देवरिया नगर के नशहरा वार्ड में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव का शव घर के एक कमरे में मिला। उनकी पत्नी और बेटा महाकुंभ में नहाने के लिए गए हैं। नेता का शव कमरे में बेड पर पड़ा था और मुंह से झाग निकला था। इसके साथ ही कमरे में ब्लोअर और पंखा भी चल रहा था। फिलहाल मौत संदिग्ध लग रही है।

पत्नी और बच्चा गए महाकुंभ, घर पर अकेले थे नेता

पुलिस के मुताबिक नशहरा वार्ड निवासी ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव पद पर थे। वह वर्तमान में बेलुआर घाट स्थित एक प्राईवेट स्कूल में अध्यापन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घरवालों के अनुसार पत्नी और बच्चे सोमवार को दोपहर बाद मोहल्ले के लोगों के साथ प्रयागराज चले गए। घर पर वह अकेले थे।मकान की दूसरी मंजिल किराएदार रहते हैं।

सुबह कमरे में मिला शव, मुंह से निकला था झाग

मंगलवार की सुबह किराएदार ज्ञानेन्द्र मणि को जगाने चले गए। दरवाजा दीवार से सटा था। बेड पर बेसुध की तरह देख उनके होश उड़ गए। आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। लोग लेकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, चिकित्सक ने करीब तीन से चार घंटे पहले मृत होना बताया। कमरे में ब्लोअर चलने से लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि घटना को लेकर परिजन किसी भी प्रकार की अभी कोई सूचना नहीं दिए हैं, यदि आपत्ति करते हैं तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Published on:
29 Jan 2025 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर