उसे क्या पता था कि इस हत्या साजिश में भी उसे शामिल होना होगा
देवरिया. किसे पता था कि शीशम जिस लड़के से दिल लगा रही है। जिसके साथ जीने मरने की कसमें खा रही है। किसी और लड़के के साथ शादी के बंधन में बंध जाने के बाद भी जिसे दिलों जान से चाह रही है। एक दिन उसे खुद अपनी आंखों के सामने प्रेमी की हत्य़ा होते देखना होगा। इतना ही नहीं उसे क्या पता था कि इस हत्या साजिश में भी उसे शामिल होना होगा।
जी हां पुलिस ने 15 मई की देर रात घर घर से गायब परविंदर की हत्या मामले में जो खुलासा किया है। वो यही है। सालों तक परविंदर को दिल देने के बाद उसकी ही प्रेमिका शीशम को उसी हत्या की साजिश रचनी पड़ी। इस हत्या में उसका भाई भी शामिल रहा। लेकिन इससे भी हैरानी की बात ये है कि मर्डर की असली वजह शीशम का पुरानी प्रेमी था। जिसकी वजह से उसके नये प्रेमी परविंदर की हत्या कर दी गई।
मदनपुर थानाक्षेत्र के करायल शुक्ल गांव में परविंदर और और बल्लू नाम के दो दोस्त रहते थे। गांव की रहने वाली शीशम की बल्लू से नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपने लगा। काफी दिनों तक शीशम और बल्लू एक दूसरे को अपनी जिंदगी मानते रहे। इसी बीच तकरीबन चार साल पहले बल्लू की शादी तय हो गई। बल्लू की शादी से नाराज उसकी प्रेमिका शीशम बहुत दुखी रहा करती थी। उसन बल्लू का फोन उठाना बंद कर दिया। दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बल्लू तो अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ नये जीवन में रच बस गया। लेकिन शीशम खुद को अकेला महसूस करने लगी।
इसी बीच शीशम की जिंदगी में बल्लू के दोस्त बलविंदर का प्रवेश हुआ। बलविंदर शीशम से उससे प्यार होने की बातें करके उसका दिल जीत लिय़ा। दोनों में खूब जमने लगी। एक-दूसरे से मिलते जुलते एक दोनों खुशी-खुशी प्यार के पलों में दिन गुजारने लगे। इसी समय शीशम का रिश्ता उसके घर वालों ने तय कर दिया। उसकी शादी हुई पति के साथ वो कोलकाता शहर में रहने लगी।
लेकिन इन सब के बाद भी वो बलविंदर को भूल न सकी। दोनों की फोन पर खूब बातें होती। कभी-कभार वो शीशम पुराने प्रेमी बल्लू का भी हाल ले लेती। कोलकाता से गांव आने के बाद शीशम को बलविंदर से मिलना जुलना लगा रहता। इस बात की भनक शीशम के पुराने प्रेमी बल्लू को लग गई। बल्लू ने शीशम और बलविंदर के अवैध रिश्ते को उसके भाई से बता डाला। इतना ही नहीं जब मार्च में शीशम के भाई की शादी हुई तो उसमें उसका पति भी आया। उसके पति से भी बल्लू ने उसकी पत्नी और बलविंदर के बीच रिश्ते को कह दिया।
शादी के बाद कोलकाता लौटते ही शीशम का पति उसे मारने पीटने और प्रताड़ित करने लगा। सबने सोचा की आखिर इसका हल क्या निकले। इधर बलविंदर और शीशम को रिश्ता भी कम नहीं हो रहा था। शीशम न बलविंदर को छोड़ना चाहती थी। न ही पुराने प्रेमी बल्लू को नाराज करना चाहती थी और न ही अपने पति से अलग रहना चाहती थी। ऐसे में बल्लू, शीशम और उसके भाई ने बलविंदर की हत्या की साजिश रच दी।
बुल्लू के दबाव में 15 मई को शीशम ने परविंदर को फोन कर सेमरा पुल पर बुलाया। बुल्लू साथियों संग वहां पहले से मौजूद था। रात साढ़े आठ बजे गांव के एक शख्स की बाइक लेकर परविंदर पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया गया। बुल्लू और साथियों ने उसे पुल के नीचे फेंक दिया। 17 मई को शव मिला था। अब गिरफ्तार भाई-बहन को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के तीन आरोपियों की तलाश अब की जा रही है।