देवरिया

यूपी में इस हाल में मिली महिला, मोबाइल पर काॅल आने के बाद निकली थी घर से

shameful
less than 1 minute read
Girl rape and Murder
लड़की की रेप के बाद हत्या

यूपी में महिला अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। देवरिया के भाटपाररानी में एक महिला की बर्बरता से हत्या कर दी गई। गांव से दूर गंडक नदी के किनारे अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ। ऐसा प्रतीत हो रहा कि महिला के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
भाटपाररानी क्षेत्र की रहने वाली पैतीस साल की महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को वह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद किसी काम से घर के पास गई थी। घरवालों के अनुसार उसके मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी भतीजी उसे खोजने पड़ोस के घरों में पहुंची लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी मोबाइल पर फोन करने लगी। लेकिन रिंग बजने के बाद भी काॅल रिसीव नहीं हुआ।
कुछ ही देर में परिवारीजन परेशान हो उठे। घर का हर सदस्य उसे खोजने को निकला। खेत-खलिहान, आस-पड़ोस हर जगह खोजा गया लेकिन महिला का कहीं अता पता नहीं चल सका। खोजने के दौरान लोग बंधे पर पहुंचे। वहीं पास की झाड़ियों में पहुंचे तो सब दंग रह गए। महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। शरीर के विभिन्न जगहों पर जख्म थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Published on:
17 Nov 2018 01:01 pm