MP News: पभोक्ता आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी मां सियारानी के पास उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन हैं....
MP News: अब तक आपने घरेलू गैस सिलेंडरों में कम गैस होने जैसी शिकायतें सुनी होंगी, लेकिन मुनाफे के लिए पानी का खेल शायद ही आपने सुना होगा। जी, हां शहर में इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। इससे गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। मामला शहर की एक चर्चित गैस एजेंसी से जुड़ा है, जहां रजिस्टर्ड उपभोक्ता का आरोप है कि उसे दिए गैस सिलेंडर में 11 लीटर पानी भरा हुआ था। उपभोक्ता ने एजेंसी संचालक से शिकायत भी की है, लेकिन मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ है। इधर, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी शिकायत मिलने के बाद जांच कराने की बात कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चैनपुरा निवासी उपभोक्ता आनंद विश्वकर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संबंधित सिलेंडर क्रमांक 779005 है, जिसकी वेट 15.7 किलोग्राम दर्ज है, जबकि कुल वजन 25 किलोग्राम बताया गया। इसमें 11 लीटर पानी निकलने की शिकायत एजेंसी से की है।
उपभोक्ता आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी मां सियारानी के पास उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन हैं। चूंकि नवंबर महीने में जब गैस खत्म हुई तो सिलेंडर नहीं मिल पाया। मैंने भारती एजेंसी से अपने नाम के कनेक्शन से सिलेंडर लिया और मां के घर पहुंचा दिया। आनंद ने बताया कि मां बांदकपुर में अकेली रहती हैं इसलिए उनका सिलेंडर पांच महीने तक चल जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद ही सिलेंडर से गैस आना बंद हो गई। जब हिलाकर देखा तो उसके अंदर पानी भरा हुआ था।
उपभोक्ता आनंद का कहना है कि सिलेंडर उपयोग के दौरान गैस कम और 11 लीटर पानी निकला था। उपभोक्ता ने 30 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर 17 जनवरी 2026 को जांच से जुड़े दस्तावेज तैयार किए गए।
-यदि किसी गैस उपभोक्ता को सिलेंडर में पानी, कम गैस या वजन में गड़बड़ी की आशंका हो, तो
-संबंधित गैस एजेंसी में लिखित शिकायत करें।
-तेल कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर।
-जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग।
-राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
मुझे इस तरह की कोई 4 शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।- रचना प्रजापति, जिला आपूर्ति अधिकारी