31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक फोटो से 84 सिम जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

देवास। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘फेस’ के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़े फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल कर 84 सिम कार्ड जारी कर दिए थे, जिनमें से कई अन्य लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे थे। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए एआई आधारित डेटा के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि गंधर्वपुरी (थाना सोनकच्छ) निवासी अबरार उर्फ अरबाज उर्फ अब्दुल ने वर्ष 2020 से 2022 के बीच एक ही फोटो के आधार पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक्टिवेट कराए।

आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

सिम विक्रेताओं को चेतावनी

एसपी गेहलोद ने सिम कार्ड विक्रेताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और इस तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी सिम जारी करने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

पुलिस के अनुसार 84 सिम में से अधिकांश वर्तमान में निष्क्रिय हो चुके हैं, जबकि 16 सिम कार्ड की जानकारी ट्रेस की गई है। इनमें से 8 सिम आरोपी ने खुद सत्यापित कर जारी कराए थे, जिन पर उसकी ही फोटो लगी हुई थी। वहीं अन्य 8 सिम पीओएस एजेंट के माध्यम से जारी किए गए, जिनमें भी उसी फोटो का उपयोग किया गया।