31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: बीजेपी नेता के चरित्र पर उठे सवाल, पत्नी बोली- महिला महामंत्री से हैं ‘कथित संबंध’

MP News: बीजेपी के नगर मंत्री की पत्नी का आरोप- पति व महिला महामंत्री के बीच हैं कथित संबंध, एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार।

2 min read
Google source verification
DEWAS

BJP Leader Accused by Wife of Alleged Affair with Party Woman Leader (बाएं में बीजेपी नेत्री के साथ भाजपा नेता व दाएं में बीजेपी नेता की पत्नी)

MP News: मध्यप्रदेश के देवास में एक बीजेपी नेता के चरित्र पर उनकी ही पत्नी ने सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी पर उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है कि पति के बीजेपी की ही नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध है। नगर मंत्री राजू सोनी पर पत्नी के द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों से शहर की राजनीति में उबाल ला दिया है। दर्पण सोनी पति के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं और न्याय की गुहार लगाई है।

बीजेपी नगर मंत्री के चरित्र पर सवाल

देवास शहर के सीनियर मंडल के नगर मंत्री राजू सोनी की पत्नी दर्पण सोनी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पति पर गंभीर लगाते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पति राजू सोनी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए पत्नी दर्पण सोनी ने आरोप लगाया है कि पति राजू सोनी के भाजपा की नगर महामंत्री के साथ कथित संबंध हैं। दर्पण सोनी के मुताबिक जब उसने पति के कथित संबंध का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं पत्नी दर्पण सोनी का ये भी आरोप है कि समझौते के बाद भी पति उस बीजेपी नेत्री से संबंध खत्म नहीं कर रहे हैं और उस पर ही चुप रहने का दबाव बना रहे हैं।

देखें वीडियो-

15 दिन पहले हुआ था समझौता

बताया गया है कि बीते दिनों भी ये मामला पुलिस थाने पहुंचा था और तब सिटी कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। लेकिन तब पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते समझौता हो गया था और राजू सोनी को 15 दिन की मोहलत दी गई थी कि वो कथित संबंध खत्म कर परिवार के साथ रहे। पत्नी दर्पण सोनी का आरोप है कि समझौते के बाद भी पति बीजेपी नेत्री से संबंध बनाए हुए है और संबंध खत्म नहीं कर रहे हैं। अब पीड़ित पत्नी दर्पण सोनी की शिकायत पर पुलिस ने पति राजू सोनी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

शहर में चर्चाओं का दौर शुरू

बीजेपी नेता और बीजेपी नेत्री के बीच कथित संबंध होने के आरोप पत्नी के द्वारा लगाए जाने के बाद हाईप्रोफाइल मामला शहर में चर्चाओं का विषय बन गया है। बीजेपी नेता और बीजेपी नेत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं उबाल मार रही हैं।