
देवास. दत्त भक्त परिवार देवास के 27 सदस्य अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार दोपहर मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुए। इससे पूर्व शुक्रवार रात को राम मंदिर कृष्णपुरा में कार्यक्रम आयोजित कर सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। पं. अनिल बेलापुरकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दत्त भक्त परिवार के दीपक कर्पे, गिरीश कुलकर्णी, श्रीकृष्ण करंदीकर, सदाशिव जोशी, शुभदा बाकरे तथा महाराष्ट्र समाज के पद्माकर फडनीस, अनिल पुराणिक और रवि क्षीरसागर ने अमरनाथ यात्रियों दिलीप बाकरे, मनोहर सोनगांवकर, उज्जवला व्यास, रोहित जोशी, माया जोशी, विलास हीरपाठक, संजय बेलापुरकर, सीमा बेलापुरकर आदि का स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना
देवास. जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए लिए इस वर्ष भी संस्था न्यू आदर्श आयोजन समिति के सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। सभी सदस्यों का भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल अहिरवार, महामंत्री पंकज घारू, उपाध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, सचिन वर्मा, चंद्रप्रकाश शेरे, राहुल प्रजापत, राहुल वर्मा, कपिल साहू, मोहन कुशवाह, हर्ष सिलोदिया, अर्जुन वर्मा, अजय सेनिया आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर मंगल यात्रा की कामना की।
अमरनाथ यात्री का किया स्वागत
करनावद. कर्णेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार को अमरनाथ यात्रा पर जा रहे नगर के युवा धर्मेंद्र भारती का स्वागत किया गया। भारती ने भगवान कर्णेश्वर के दर्शन, जलाभिषेक कर यात्रा पर प्रस्थान किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कारपेंटर, हर्षवर्धन उपाध्याय, राजेश गोयल, जगदीश ठाकुर, संजय पाटीदार, दिलीप भारती, धर्मेंद्र सोनी, अंतिम उपाध्याय, ईश्वर पाटीदार, कान्हा गोस्वामी, हेमंत दुबे,अर्जुन पाटीदार मौजूद थे।
गोस्वामी प्रभारी नियुक्त
देवास. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, विधायक गायत्रीराजे पवार की सहमति तथा मोर्चा के देवास जिलाध्यक्ष अशोक जाट की अनुशंसा पर देवास के अक्षय गोस्वामी को मोर्चा आईटी सेल व संदीप राठौर को सोशल मीडिया संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर मनोहर जाधव, राजेश बारोड़, सावन राठौर, दीपक जायसवाल, अर्जुन चौधरी, देवेंद्र नवगोत्री, रामस्वरूप नागर, महेंद्र सोनी, मनोज डोडिया, आलोक साहू आदि ने हर्ष जताया है।