देवास

VIDEO मतदान के बाद कहां-कहां मिला मुफ्त में नाश्ता और चाय

सुबह 11 बजे तक जिले में 32.10 प्रतिशत हुआ मतदान
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 11:47 AM IST
VIDEO मतदान के बाद कहां-कहां मिला मुफ्त में नाश्ता और चाय
VIDEO मतदान के बाद कहां-कहां मिला मुफ्त में नाश्ता और चाय


सुबह 11 बजे तक जिले में ३२.१० प्रतिशत हुआ मतदान
पाए पत्रिका में चुनाव से जुडी हर बात
देवास.
देवास में मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए व्यापारियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। नवमतदाताओं को जहां तर्जनी पर अमिट स्याही दिखाने के बाद पेस्टी फ्री दी गई है। वहीं कई दुकानों ने मतदान करने वालों को खासा डिस्काउंट भी दिया है।

विधानसभा के चुनाव में 17 नवंबर को मतदान शुरू हुआ। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। देवास में भाजपा से गायत्री राजे पवार और कांग्रेस के प्रदीप चौधरी में मुकाबला है।

ये है नौ बजे तक का आंकडा

देवास में नौ तक 10.92

मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। देवास जिले में नौ बजे तक १३.७१ प्रतिशत मतदान हुआ। बागली 14.74 प्रतिशत, देवास 10.92, हाटपिपल्या ं 15.34, खातेगांव में 14.75, सोनकच्छ में 13.46 प्रतिशत चुनाव हुआ ।

व्हील चेयर से भी पहुंचे

आम लोगों के अलावा दिव्यांगों में भी उत्साह नजर आया। वृद्ध व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे। इसके अलावा वैसाखी के सहारे भी दिव्यांग मतदान करने आए।

ग्रामीणों ने कर दिया विरोध

बागली क्षेत्र में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर सुबह मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्राम पंचायत बड़ोदामाफी के 840 मतदाताओं ने बहिष्कार कर दिया। ये लोग नगर परिषद सतवास द्वारा गांव के मुख्य मार्ग पर कचरा फैंकने से नाराज है । बागली विधानसभा के निमनपुर ,मिरजाखाल पंचायत में चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां पर लोग सड़क और पानी नहीं मिलने से नाराज है।

ये है 11 बजे तक का आंकडा

देवास जिले में 32.10 प्रतिशत मतदान

नौ बजे बाद केंद्रों पर भीड़ नजर आई। देवास जिले में 11 बजे तक 32.10 प्रतिशत हो चुका था। बागली 31.25 प्रतिशत, देवास 27.37, हाटपिपल्या 35.03,खातेगांव 32.73 और सोनकच्छ 35.49 प्रतिशत में हुआ।

Updated on:
17 Nov 2023, 11:47 AM IST
Published on: