
Dewas Mata Mandir Case : मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा देवास में स्थित आधी रात को मां चामुंडा की टेकरी पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ माता के दर्शन करने की थान ली। विदायक के बेटे को पिता की सत्ता का इतना गरुर है कि, वो उस परम्परा को बदलने पर अड़ गया, जो हजारों सालों में कभी भी देश में आए किसी बड़े से बड़े अक्रांता ने भी नहीं बदली। विधायक पुत्र आधी रात को मंदिर के कपाट खुलवाने क जिद पर अड़ गया। जिले मंदिर के पुजारी ने हिंदू धर्म के खिलाफ बताया तो भाजपा विधायक का बेटा सुनकर आग बबूला हो गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुजारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। अब इस मामले ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा टेकरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ माता से क्षमा मांगी, बल्कि पीड़ित पुजारियों के गंगाजल से पैर धोकर उनसे भी माफी मांगी है।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, 'इस पूरे घटनाक्रम के बाद हम लोग सबसे पहले मां से क्षमा मांगने आए हैं, मां जिन आताताईयों ने तेरा अपमान किया है, लोगों ने तेरा प्यार देखा है, आशीर्वाद देखा है,क्रोध नहीं देखा है। प्रार्थना है कि, क्रोध मत करना मां, वो तो पापी हैं, दंड के भागीदारी हैं, तू सर्वशक्तिमान है। आपके दंड से वो लोग बच नहीं सकते।' वर्मा ने आगे कहा- मैं कहता हूं किस इस कलयुग में औरंगजेब ने तो मंदिर तोड़े थे और ये हिंदू औरंगजेब बन गए, आजकल जो आधी रात को मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं के शयन में खलल डाल रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि फिर भले ही वो खजराना का पवित्र मंदिर हो, चाहे महाकाल का पवित्र मंदिर हो या मां चामुंडा की पवित्र टेकरी हो, यहां रात में घुसकर कलयुग के आताताइयों ने कलयुग के औरंगजेब ने। उन्होंने कहा कि, औरंगजेब तो मंदिर तोड़ता था, लेकिन ये भगवान की निद्रा में खलल डालकर उनको अपमानित करने का काम करते हैं। मां दंड जरूर देगी, मुझे इस बात का दुख है कि, ये सनातनी लोग जिस बच्चे ने दुर्घटना की है, उसका पिता विधायक है और सनातनी विधायक है। मुझे आश्चर्य है कि, जो लोग खुद को असली सनातनी कहते हैं यानी भाजपाई। क्या वो देवास में नहीं रहते? क्योंकि, अबतक उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रदेश प्रवक्ता एवं देवास जिला मिडिया प्रभारी अमित चौरसिया ने भाजपा नेता पुत्र द्वारा किये कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर करारा प्रहार किया। नायक के अनुसार, बीजेपी, जो दिन-रात धर्म और संस्कृति की रक्षा का ढोंग रचती है। आज अपने ही विधायक के बेटे की इस घृणित हरकत पर मौन हैं। रुद्राक्ष शुक्ला का ये कृत्य माता रानी के मंदिर की पवित्रता पर हमला ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की सवा सात करोड़ जनता की आस्था और विश्वास पर कायराना प्रहार है। क्या यही बीजेपी का रामराज्य है? क्या यही है उनका धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण? ये घटना बीजेपी की दोहरी नीति और सत्ता के दुरुपयोग का सबसे बड़ा प्रमाण है।
मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता इस सत्ता के अहंकार को और बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार और पुलिस ने समय रहते रुद्राक्ष शुक्ला और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मध्यप्रदेश कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी। हम इस गुंडागर्दी और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ निर्णायक आंदोलन चलाएंगे। माता रानी के मंदिर का अपमान और जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।