
MP Board Result Date :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 2024-25 के शेक्षणिक सत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम अगले महीने यानी मई के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा परिणाम मई के पहले हफ्ते में घोषित करने के निर्देश दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थी को चेक रिजल्ट के ऑप्शन पर रोल नंबर लॉग इन करना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन हाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में 10वीं और 12वी का परिणाम मई के पहले हफ्ते में घोषित करने के आदेश दिए हैं। शित्रा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में दोनों कक्षाओं की लगभग 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, शेष कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।
इस साल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक चली थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक संपन्न हुई। इस बार लगभग 17 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया।
-सबसे पहले mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर MP Board 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
-नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें, फिर सबमिट करें।
-जानकारी भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Updated on:
14 Apr 2025, 1:32 PM IST
Published on:
14 Apr 2025, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.