
Ladli Behna Yojana :मध्य प्रदेश की सबसे अहम लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल के महीने में योजना के तहत 23वीं किस्त को लेकर बड़ा इंतेजार करना पड़ा है। क्योंकि, निर्धारित समय (माह की 10 तारीख) पर इस बार किस्त की रकम बहनों के खातों में नहीं पहुंती है। ऐसे में किस्त की देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो वहीं, बीच में बने असमंजस के हालात ने प्रदेश के लगभग सवा करोड़ लाडली बहनों को भी मायूस करना शुरु कर दिया। लेकिन, आज किस्त की राशि वितरण की तारीख आ गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 16 अप्रैल दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले टिकरावारा गांव में 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त की रकम भी बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
आपको बता दें कि, निर्धारित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इस संबंध में मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई है। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि हर महीने किस्त समय पर दी जाती रही है, लेकिन इस बार 16 तारीख को आयोजित कार्यक्रम के चलते राशि वितरण की तारीख में बदलाव किया गया है। नई निर्धारित तारीख पर सीएम मोहन बहनों के खातों में योजना की रकम ट्रांसफर करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मंडला जिले के टिकरवारा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की अप्रैल महीने की 23वीं किस्त खातों में ट्रांसफर करने जा रहे हैं। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंडला में प्रस्तावित है, जहां वे 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान ही वो लाडली बहनाओं के बैंक खातों में राशि भी ट्रांसफऱ कर कई महिलाओं को डबल खुशी की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
बता दें कि, हर बार लाड़ली बहना योजना की किस्त को हर महीने की 10 तारीख को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन इस बार 6 दिनों के विलंब ने हितग्राही महिलाओं को असमंजस में डाल दिया था। लेकिन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि, देरी जरूर हुई पर आपके बैंक खातों में योजना की 1250 रूपए राशि 16 अप्रैल को मंडला से ट्रांसफर की जाएगी।
ये पहली बार नहीं, जब लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करने में सरकार की ओर से देरी की गई हो, इससे पहले भी महाशिवरात्रि और चुनावों के दौरान किस्त की राशि मिलने में देरी हुई है। लाड़ली बहना योजना से एक और खबर सामने आई है कि इस योजना के तहत दिया जा रहा 1250 रूपए की सहायता राशि को 3 हजार रूपए प्रति माह तक बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। क्योंकि, इस साल के लिए योजना पर विधानसभा का बजट सिर्फ 1250 रूपए के हिसाब से ही राशि वितरण के हिसाब से पेश किया गया है।
Updated on:
16 Apr 2025, 9:50 AM IST
Published on:
13 Apr 2025, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.