27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुजारी से मारपीट करने वाले भाजपा विधायक पुत्र को लेकर सोशल मीडिया पर भी नाराजगी, यूजर ने दी अहम सलाह

Dewas Mata Mandir Case : भाजपा विधायक राकेश शुक्ला के पुत्र की आलोचना सोशल मीडिया पर भी तेज हो गई है। पुजारी से मारपीट को लेकर एक युजर ने विधायक और उनके पुत्र को लंबी-चोड़ी सलाह दे दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Apr 2025, 11:10 AM IST

Dewas Mata Mandir Case

Dewas Mata Mandir Case :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर से भाजपा के एक और विधायक राकेश शुक्ला उर्फ गोलू भैया अपने पुत्र के कर्मों के चलते चर्चा में हैं। विधायक के बेटे का नाम रुद्राक्ष शुक्ला है, जिनकी कर्म और व्यवहार लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहे हैं। विधायक पुत्र की गतिविधियां जब देवास माता मंदिर के पुजारी से मारपीट करने तक उतारू हो गईं तो मठ मंदिर पुजारी संगठन की नाराजगी के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना शुरु हो गई। इन्हीं आलोचनाओं के बीच एक युजर ने विधायक और उनके पुत्र को लंबी-चोड़ी सलाह देते हुए पोस्ट किया है। अब ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है।

पोस्ट करने वाले यूजर ने पहले तो इंदौर विधायक राकेश शुक्ला के राजनीतिक सफर और उनके परिवार की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए लिखा है- गोलू शुक्ला ने 2023 का विधानसभा चुनाव उस समय जीता, जब ज़्यादातर लोग मान चुके थे कि, पितृजोशी की जीत तय है। लेकिन, विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने बढ़त बनाई और अपनी सादगी और सहज व्यवहार से लोगों का दिल जीता। यूजर ने आगे लिखा- कभी इस परिवार की छवि बाहुबली परिवार के रूप में रही है, लेकिन विधायक राकेश शुक्ला और उनके भाई, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने अपनी सहजता और मिलनसारी से उस छवि को बदला है। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर उनके बेटे रुद्राक्ष की हरकतें लगातार चर्चा में रहती हैं, जिससे विधायक की छवि पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मंदिर के पुजारी से मारपीट और गाली गलौज करने वाले भाजपा विधायक पुत्र पर भड़का पुजारी संगठन, दे दी चेतावनी

इतिहास के जरिए पिता को सलाह

पोस्ट में एक ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए पोस्ट करने वाले यूज़र ने लिखा- 'इंदौर की पहचान मां अहिल्या बाई होलकर से है। उन्होंने न्याय के लिए अपने बेटे को ही रथ के नीचे कुचलवा दिया था। आपसे ये उम्मीद नहीं है कि आप वैसा करें। लेकिन अपने बेटे को समझाएं कि उसके कारण आपकी गद्दी खतरे में पड़ सकती है।' पोस्ट में अन्य राजनीतिक उदाहरणों का भी ज़िक्र है। जैसे- 2019 में राजेश वर्मा को अपने बेटे के कारण लोकसभा टिकट नहीं मिला। 2020 में विनोद शर्मा को बेटे के भ्रष्टाचार की वजह से विधानसभा से वंचित रहे और 2021 में अजय सिंह को बेटे की अनुशासनहीनता के कारण टिकट से हाथ धोना पड़ा। यूज़र ने उदाहरण देते हुए समझाने का ये प्रयास किया कि, बेटे के व्यवहार का प्रभाव पिता के राजनीतिक भविष्य पर पड़ता है।

सांप सीढ़ी के उदाहरण से पुत्र को सलाह

पोस्ट के आखिर में यूजर ने विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला को भी सलाह दी है। यूजर ने लिखा- 'बेटा, ऐसा काम करो कि आने वाले समय में पिता की गद्दी तुम्हें मिले। राजनीति सांप-सीढ़ी का खेल है, एक गलती तुम्हें नीचे गिरा सकती है।' फिलहालस पोस्ट वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

यह भी पढ़ें- देवालय में दादागिरी, 'गोलू के लाल' आए दिन दिखाते हैं विधायक के बेटे होने का ऐसा रौब…

क्या है मामला ?

आपको बता दें कि, इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला शुक्रवार आधी रात को अपने साथियों के साथ देवास की माता टेकरी पहुंचा था। घटनाक्रम रात करीब एक बजे का है। जहां विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथियों को लेकर करीब एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ माता टेकरी पहुंचा था। आरोप है कि, मंदिर बंद होने के बावजूद इन लोगों ने पुजारी से जबरन पट खोलने को कहा। जब पुजारी के इंकार किया तो विधायक पुत्र और उसके साथियों ने पुजारी के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर दी।

विधायक पुत्र की हुड़दंग का वीडियो भी वायरल

बताया जा रहा है कि, रुद्राक्ष शुक्ला और उसके साथी छोटी माता चामुंडा मंदिर में पूजा करने की जिद पर अड़ गए। जब पुजारी ने नियमों का हवाला देकर पट खोलने से मना किया तो विधायक पुत्र विवाद करने लगा। पुजारी परिवार का कहना है कि, उन्हें धमकाया गया है, जबकि पुजारी के साथ मारपीट की गई है। शनिवार को पीड़ित पुजारी ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विधायक पुत्र के हुड़दंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है।