देवास

VIDEO NEWS… तीन दिन में दो बार प्रदर्शन, आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने वाले का मकान किया जमींदोज

खातेगांव प्रशासन की कार्रवाई, एक दिन पहले ही किया गया था इंदौर-बैतूल हाइवे पर चक्काजाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2023, 1:24 PM IST
तीन दिन में दो बार प्रदर्शन, आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने वाले का मकान किया जमींदोज
तीन दिन में दो बार प्रदर्शन, आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने वाले का मकान किया जमींदोज

देवास/खातेगांव. जिले के खातेगांव में आदिवासी किशोरी से पहचान छुपाकर व दबाव बनाकर पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी फरहान पठान के मकान पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान भारी भीड़ लगी रही, सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, नगर परिषद सीएमओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला सुबह से ही मौके पर पहुंच गया था।
आज था नगर बंद का किया गया था आह्वान
कार्रवाई नगर के चमन चौक पर स्थित आरोपी फरहान के मकान में हुई। इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा पिछले चार दिनों में दो बार प्रदर्शन किया जा चुका था। आज नगर बंद का आह्वान किया गया था। बुलडोजर चलाने से पहले आरोपी के परिजनों को एवं दुकानदारों को मकान, दुकान खाली करने के लिए कहा गया। बाद में मकान तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई।
यह है पूरा मामला
चमनचौक निवासी फरहान ने गोलू शर्मा नाम बताकर किशोरी पर दबाव बनाकर दोस्ती की, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले मेें 17 अगस्त को पीडि़ता की शिकायत पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज किया गया था। बाद में न्यायालय में बयान के दौरान किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही थी जिसके बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में तीन दिन पहले प्रदर्शन हुआ था फिर सोमवार को इंदौर-बैतूल हाइवे पर चक्काजाम किया गया था। इससे पहले ज्ञापन देकर लव जिहाद की धाराओं में कायमी करने व आरोपी का मकान तोडऩे की मांग की गई थी। सोमवार को मकान तोडऩे संबंधी कार्रवाई मामूली रूप से हुई थी, जिसको व्यापक रूप में करने की मांग की गई थी।

Published on: