देवास

देवास में 108 एंबुलेंस में पुरुषों ने कराया प्रसव, महिला के पति ने भी किया सहयोग

-एबी रोड स्थित अमोना चौराहा के समीप झुग्गी में रहने वाली महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने से अस्पताल तक समय पर ले जाना था मुश्किल, बाद में कराया भर्
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2023, 1:32 PM IST
देवास में 108 एंबुलेंस में पुरुषों ने कराया प्रसव, महिला के पति ने भी किया सहयोग
देवास में 108 एंबुलेंस में पुरुषों ने कराया प्रसव, महिला के पति ने भी किया सहयोग

देवास. शहर के बाहरी क्षेत्र अमोना चौराहा के समीप झुग्गी में रहने वाली एक महिला को शुक्रवार देररात प्रसव पीड़ा होने के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के स्टॉफ ने वहीं पर एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला के पति की अनुमति लेकर प्रसव कराया गया और पति का भी सहयोग लिया गया। बाद में नवजात व महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस के भोपाल कॉल सेंटर पर रात करीब 3.35 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने संंबंधी जानकारी मिली। इसके बाद देवास पुलिस कंट्रोल रूम पॉइंट की एंबुलेंस के ईएमटी बंशीलाल चौहान, राकेश मालवीय अमोना चौराहा पहुंचे जहां रुखसाना बी नाम की महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति मो. मोशाय से स्टॉफ ने अनुमति ली और महिला की जांच की तो पता चला कि यहीं पर प्रसव होने वाला है, अस्पताल तक समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसके बाद आसपास किसी महिला की तलाश की गई लेकिन कोई नहीं मिला फिर एंबुलेंस स्टॉफ व महिला के पति ने मिलकर प्रसव कराया। रुखसाना ने एक बालिका को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा, बच्चा व पति को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. रागिनी मिश्रात की देखरेख में नवजात व मां दोनों भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि देवास में अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस, ऑटो व अन्य वाहनों में कई बार प्रसव हो चुके हैं। वहीं कुछ साल पहले इटावा क्षेत्र में महिलाओंं ने साडिय़ों का पर्दा करके सडक़ पर एक महिला का प्रसव करवाया था। बाद में इनको अस्पताल ले जाया गया था।

Published on: