देवास

अभी-अभी: एमपी के देवास में बवाल, गाड़ियों-घरों में भीड़ ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Breaking: युवती के अपहरण के बाद तनाव की स्थिति, आक्रोशित भीड़ ने मकानों व कुछ वाहनों में तोडफोड़ की, भारी पुलिस बल तैनात।

less than 1 minute read
Jun 20, 2024

Breaking: मध्यप्रदेश के देवास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां उदनगर थाना इलाके में बवाल हुआ है। कुछ गाड़ियों और मकानों में भीड़ ने तोड़फोड़ की है जिसके कारण हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। तीन थानों के पुलिस बल के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में पहुंचे हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि एक लड़की की किडनैपिंग के बाद ये सारा उपद्रव हुआ है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

Big Action: शराब कंपनी सोम पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, लाइसेंस कैंसिल

युवती के अपहरण के बाद उदयनगर में बवाल

उदयनगर क्षेत्र में एक युवती के अपहरण के बाद क्षेत्र में गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को तोड़ने की मांग करते हुए मकानों व कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बागली, हाटपीपल्या, कांटाफोड़ आदि थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी आकाश भूरिया भी उदयनगर में ही मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार जोशी कॉलोनी निवासी साहिल पिता शौकत ने अपने जीजा के साथ मिलकर आदीवासी लड़की का अपहरण कर लिया। मामले में युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी साहिल पिता शौकत, उसके पिता शौकत पिता छोटू, मां अनीशा पति शौकत, पीर परवेज पिता अज्जू के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

Duplicate Sting Energy: एमपी में पकड़ाया डुप्लीकेट स्टिंग एनर्जी कोल्ड ड्रिंक का कारखाना

Updated on:
20 Jun 2024 05:01 pm
Published on:
20 Jun 2024 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर