देवास

भाजपा ने जारी की 19 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट, जिला प्रतिनिधियों की भी घोषणा

संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलों के निर्वाचन की प्रक्रिया तीन दिन बाद पूरी हो गई।

less than 1 minute read
Dec 12, 2024

संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलों के निर्वाचन की प्रक्रिया तीन दिन बाद पूरी हो गई। लगातार चली बैठकों और रायशुमारी के बाद आखिरकार मंडल अध्यक्षों ओर मंडल जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी।

देर रात जारी की गई सूची

देवास भाजपा मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। कई दिनों से चल रही रायशुमारी के बाद अलग-अलग मापदंडों के आधार पर इसकी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद देवास जिले की 5 विधानसभाओं के 19 मंडलों की सूची देर रात को जारी कर दी गई है।

ऐसे किया गया निर्वाचन

दरअसल संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलों के निर्वाचन की प्रक्रिया पिछले तीन दिन से चल रही थी। इसके लिए देवास में जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल लगातार बैठक भी ले रहे थे। बारी-बारी से देवास जिले की पांचों विधानसभा के आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई थी।

पांचों विधानसभा के कुल 25 मंडलों के बूथ अध्यक्षों से चर्चा करके उनके पसंदीदा नामों का एक पैनल तैयार किया गया था। उसके बाद देर रात को मंडल अध्यक्षों और मंडल जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा की गई।


Updated on:
12 Dec 2024 01:09 pm
Published on:
12 Dec 2024 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर