MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बीच में ही दूल्हे ने कार की मांग कर दी। जिसके बाद हंगामा मच गया।
MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर खुशी-खुशी शादी की रस्में पूरी हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक कार की मांग कर दी। जिस पर दुल्हन के घरवाले मांग पूरी नहीं कर पाए तो दूल्हे ने नेग में मिले पैसे फेंक दिए और और बारात वापस लेकर चला गया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कर ली गई।
पूरा मामला ग्राम पीपरी का है। यहां पर हेमराज सेन के परिवार में बारात बुधवार को इंदौर से आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों बताया कि शादी की कई रस्में पूरी कर ली गई थी। तभी बत्ती मिलाई के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने बत्ती मिलाने के बारे में पूछा तो उसने बोला कि इसके बदले कुछ और भी लगता है और फिर कार की अचानक डिमांड कर दी।
दुल्हे के साथ कई घंटों तक बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी और दूल्हा पक्ष दुल्ह की विदाई कराए बिना ही रवाना हो गए। इसके बाद फिर गुरुवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोग उदयनगर पुलिस थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन के परिजनों ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।